विनेश फोगाट की अयोग्यता पर अखिलेश ने जताया संदेह : बोले- 'गहरी जांच-पड़ताल हो', संजय सिंह ने की ओलंपिक के बहिष्कार की मांग

 बोले- 'गहरी जांच-पड़ताल हो', संजय सिंह ने की ओलंपिक के बहिष्कार की मांग
UPT | विनेश फोगाट की अयोग्यता पर अखिलेश ने जताया संदेह

Aug 07, 2024 14:33

पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला पहलवान विनेश फोगाट अयोग्य घोषित हो चुकी हैं। इस पूरे मसले पर जहां पूरे देश में निराशा हैं, वहीं राजनैतिक व्यक्तियों की टिप्पणी आना भी शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मामले की जांच कराने की मांग की है।

Aug 07, 2024 14:33

Short Highlights
  • विनेश फोगाट ओलंपिक में अयोग्य घोषित 
  • अखिलेश यादव ने मामले की जांच की मांग की
  • संजय सिंह ने बताया देश का अपमान
New Delhi : पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला पहलवान विनेश फोगाट अयोग्य घोषित हो चुकी हैं। विनेश का वजह 50 किलोग्राम वर्ग में 100 ग्राम ज्यादा आ गया है। ओलंपिक के नियमों के मुताबिक, विनेश अब किसी भी मेडल की हकदार नहीं है। इस पूरे मसले पर जहां पूरे देश में निराशा हैं, वहीं राजनैतिक व्यक्तियों की टिप्पणी आना भी शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मामले की जांच कराने की मांग की है, वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ओलंपिक का बहिष्कार किया जाना चाहिए।

अखिलेश यादव ने की जांच की मांग
विनेश को अयोग्य घोषित किए जाने को अखिलेश यादव ने साजिश माना है। उन्होंने कहा- 'विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जाँच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।' आपको बता दें कि विनेश फोगाट की अयोग्यता पर पूरा देश निराश है। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि विनेश को अयोग्य करार दे दिया गया है।
 
संजय सिंह ने बताया घोर अन्याय
वहीं संजय सिंह ने मामले को देश का अपमान बताते हुए अन्याय करार दिया। उन्होंने कहा- 'ये विनेश का नही देश का अपमान है, विनेश फोगाट पूरी दुनिया में इतिहास रचने जा रही थी, उनको 100 ग्राम ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित करना घोर अन्याय है। पूरा देश विनेश के साथ खड़ा है, भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे, अगर बात ना मानी जाए तो ओलंपिक का बहिष्कार करे।'
 
पीएम मोदी ने की विनेश की तारीफ
पीएम मोदी ने विनेश फोगाट को अयोग्य करार दिए जाने पर लिखा- 'विनेश आप चैम्पियनों में चैम्पियन हो। आप भारत का गौरव हो और हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हो। उन्होंने आगे लिखा,‘आज के झटके से दुख पहुंचा है। काश मैं शब्दों में बता पाता कि इस समय कितना मायूस हूं। लेकिन मुझे पता है कि आप फिर वापसी करोगी। चुनौतियों का डटकर सामना करना आपके स्वभाव में है। मजबूती से वापसी करो। हम सभी आपके साथ हैं।’

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

19 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें