Paris Olympics : अमन ने भारत को दिलाया छठा पदक, कुश्ती में जीता कांस्य, पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई

अमन ने भारत को दिलाया छठा पदक, कुश्ती में जीता कांस्य, पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई
UPT | अमन सहरावत

Aug 10, 2024 01:56

​​​​​​​भारतीय पहलवानों ने लगातार 5वें ओलिंपिक गेम्स में भारत को मेडल दिलाया है। भारतीय पहलवान 2008 के बाद से ओलिंपिक मेडल जीतते आ रहे हैं। इस मेडल के साथ भारतीय टीम एक सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है।

Aug 10, 2024 01:56

Paris Olympics : भारत ने पेरिस ओलिंपिक में छठा मेडल जीत लिया है। पहलवान अमन सहरावत ने पुरुषों की 57 किग्रा भारवर्ग कुश्ती में प्यूर्टो रिको के डरलिन तुई क्रूज को 13-5 से हराया। अमन पहले दौर के बाद 6-3 से आगे रहे। फिर दूसरे राउंड में बढ़त बनाई। दूसरे राउंड अमन ने इस बढ़त को और आगे बढ़ाया और क्रूज को कोई मौका नहीं दिया। इस तरह अमन सहरावत ने जीत हासिल की।

भारतीय पहलवानों ने लगातार 5वें ओलिंपिक गेम्स में भारत को दिलाया मेडल
भारतीय पहलवानों ने लगातार 5वें ओलिंपिक गेम्स में भारत को मेडल दिलाया है। भारतीय पहलवान 2008 के बाद से ओलिंपिक मेडल जीतते आ रहे हैं। इस मेडल के साथ भारतीय टीम एक सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है। इस खेल का पहला मेडल 1952 में केडी जाधव ने दिलाया था। तब से अब तक भारत रेसलिंग में 8 मेडल जीत चुका है। इनमें 2 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

माता-पिता और देश को समर्पित है मेडल : अमन
जीत के बाद अमन ने कहा कि यह मेडल माता-पिता और पूरे देश को समर्पित है। उन्होंने 11 साल की उम्र में माता और पिता को खो दिया था और मौसी के पास रहने लगे। अमन पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले एकमात्र पुरुष थे। हालांकि उन्हें कोटा हासिल करने के बाद भी संघर्ष करना पड़ा था। हरियाणा के झज्जर के अमन ने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। उनके जाने के बाद से घर की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ गई थी। इसके अलावा उनकी एक छोटी बहन भी है, जिनकी पढ़ाई के खर्च की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर है। उनके सामने आर्थिक संकट भी था, लेकिन इन तमाम चुनौतियों के बावजूद उनके कड़े हौसलों ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। अमन दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में कोच प्रवीण दहिया के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं। 

सबसे कम उम्र में ओलंपिक में मेडल जीतने वाले भारतीय बने अमन
अमन सहरावत 21 वर्ष 0 महीने और 24 दिन की आयु में ओलंपिक पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय हैं। रियो 2016 में पीवी सिंधु ने 21 वर्ष 4 महीने की आयु में ओलंपिक पदक जीता था। अमन सहरावत की इस उपलब्धि ने भारत को गौरवान्वित किया है और उन्हें देश का एक नया सितारा बना दिया है। उनकी मेहनत और दृढ़ता ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है और वे आगे भी देश के लिए सम्मान और गर्व लाना जारी रखेंगे। पीवी सिंधु ने भी रियो 2016 में ओलंपिक पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया था और वे देश की एक प्रमुख खिलाड़ी हैं। 

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमन को पदक जीतने की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि हमारे पहलवानों की बदौलत और गर्व! अमन सहरावत को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई! उनकी मेहनत और दृढ़ता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। पूरा देश इस अद्भुत उपलब्धि का जश्न मना रहा है। अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा में कांस्य पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है। उन्होंने प्यूर्टो रिको के डेरियन टोई क्रूज़ को 13-5 से हराकर यह पदक जीता। अमन ने उत्तरी मैसेडोनिया के व्लादिमीर येगोरोव पर आसान जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और फिर क्वार्टरफाइनल में अल्बानिया के ज़ेलिमखान अबाकारोव को हराया। उनकी ओलंपिक की यात्रा और खेल के प्रति उनकी समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक है। कांग्रेस ने दी बधाई
कांग्रेस ने बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक के 'मेंस फ्रीस्टाइल 57KG इवेंट' में ब्रॉन्ज मेडल (🥉) जीता है. अपनी इस उपलब्धि से अमन ने देश का नाम ऊंचा किया है। कांग्रेस परिवार की तरफ से अमन को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं। जय हिंद!
सीएम योगी ने दी बधाई 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अमन को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पेरिस ओलंपिक-2024 की कुश्ती प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर श्री अमन सहरावत जी को हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं! आपकी यह उपलब्धि असंख्य युवाओं के सपनों को नई उड़ान प्रदान करने वाली है। देश को आप पर गर्व है। जय हिंद!

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

6 Oct 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें