अवधेश प्रसाद ने मुंबई में खुली जीप में  किया प्रचार : बोले- लोकसभा में 37 सीटें जीती, 2027 में भाजपा होगा सफाया

बोले- लोकसभा में 37 सीटें जीती, 2027 में भाजपा होगा सफाया
UPT | अवधेश प्रसाद ने मुंबई में खुली जीप में  किया प्रचार

Oct 28, 2024 22:19

इसी प्रचार के दौरान सपा सांसद ने कुछ बयान भी दिए । सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अपने बयान में कहा , "...लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ताकत दिख चुकी है...

Oct 28, 2024 22:19

National News : देश के कई राज्यों में चुनावी माहौल बना हुआ है। नेता प्रचार के साथ बयानबाजी करते भी नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव होने है, एमवीए का हिस्सा समाजवादी पार्टी अपनी पैठ मजबूत करने के लिए लगातार रैली और प्रचार करती नजर आ रही है। 

ये भी पढ़ें- केंद्र सरकार की तैयारी तेज : 2025 में फिर खुलेगी लंबे समय से पेंडिंग पड़ी जनगणना की फाइल, हो सकता है चक्र में बदलाव

अबू आसिम ने नामांकन दाखिल किया
अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने मुंबई में खुली जीप में प्रचार किया। ये प्रचार उन्होंने सपा नेता अबू आसिम आजमी के लिए किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ताकत दिख चुकी है। यूपी से भाजपा का सफाया होगा।
भाजपा का उत्तर प्रदेश से सफाया -अवधेश प्रसाद
इसी प्रचार के दौरान सपा सांसद ने कुछ बयान भी दिए । सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अपने बयान में कहा , "...लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ताकत दिख चुकी है। हमने लोकसभा में 37 सीटें जीती हैं। पार्टी ने लोगों का विश्वास जीता है। इसमें अबू आसिम आज़मी की अहम भूमिका रही है...2027 में जब उत्तर प्रदेश में चुनाव होंगे तब भाजपा का उत्तर प्रदेश से सफाया हो जाएगा..."

Also Read

अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- 'महाराष्ट्र के दुश्मनों को हराएंगे लोग'

28 Oct 2024 11:18 PM

नेशनल Maharashtra Elections 2024 : अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- 'महाराष्ट्र के दुश्मनों को हराएंगे लोग'

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने एक चिट्ठी लिखकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। और पढ़ें