Baghpat News : बागपत की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ देहरादून में दुष्कर्म, पोर्न वीडियो बनाया

बागपत की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ देहरादून में दुष्कर्म, पोर्न वीडियो बनाया
UPT | symbolic

Oct 16, 2024 11:07

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने जब युवक से शादी के लिए कहा तो अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद ब्लैकमेल कर कई साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

Oct 16, 2024 11:07

Short Highlights
  • गांव के ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप
  • कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म
  • बेहोशी की हालत में युवक ने बनाया न्यूड वीडियो
Baghpat News : बागपत की एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ उसके गांव के ही एक युवक ने देहरादून ले जाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने खिलाड़ी को नशे की हालत में कर उसका न्यूड वीडियो भी बनाया। युवक अब वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता के अनुसार युवक को वह कई साल से जानती है। दोनों एक ही गांव के होने के कारण एक दूसरे से जान पहचान रखते थे। युवक उसे अपने साथ देहरादून के एक होटल में ले गया जहां पर जहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। 

युवक पर शादी का झांसा देने का आरोप 
बागपत के एक गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर देहरादून ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर फिर दुष्कर्म किया गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने थाने में दी तहरीर
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने थाने में तहरीर दी है। थाने में दी तहरीर के अनुसार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने बताया कि कुछ साल पूर्व उसकी जान पहचान गांव के एक युवक से हुई थी। इसके बाद शादी करने का झांसा देकर युवक उसे अपने साथ देहरादून एक होटल में ले गया। जहां कमरे में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि युवक ने उसके अश्लील फोटो खींचे व न्यूड वीडियो बनाई और कुछ कोरे कागजों पर उसके हस्ताक्षर भी करा लिए।

फोटो और वीडियो वायरल की धमकी
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने जब युवक से शादी के लिए कहा तो अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद ब्लैकमेल कर कई साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि उसके परिजन भी घटना में साथ दे रहे हैं। इस मामले के बारे में युवक ने परिजनों को बताने पर भविष्य बर्बाद करने की धमकी भी दी। एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण जीत चुकी खिलाड़ी 
अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर कई स्वर्ण जीत चुकी है। इसके अलावा विदेशों में आयोजित कई प्रतियोगिताओं में अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग ले चुकी है। राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण समेत कई पदक जीत चुकी है। उधर, खिलाड़ी के साथ हुई घटना से गांव के लोगों में आक्रोश है।

Also Read

6 फसलों के लिए बढ़ाया MSP, सरसों में सबसे अधिक 300 रुपये तक की बढ़ोतरी

16 Oct 2024 04:08 PM

नेशनल मोदी सरकार ने किसानों को दी राहत : 6 फसलों के लिए बढ़ाया MSP, सरसों में सबसे अधिक 300 रुपये तक की बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2025-26 के लिए 6 प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की घोषणा की है। इस निर्णय के तहत किसानों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर मूल्य प्राप्त करने की संभावना बढ़ी है... और पढ़ें