भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें यूपी की 51 सीटों के नाम थे। अब खबर है कि पार्टी केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक को भी चुनावी मैदान में उतार सकती है।
जल्द जारी होगी भाजपा की दूसरी सूची : यूपी के दोनों डिप्टी सीएम को उतारने की तैयारी, जानें कहां से लड़ेंगे चुनाव
Mar 10, 2024 16:56
Mar 10, 2024 16:56
- भाजपा की दूसरी सूची हो सकती है जारी
- यूपी के दोनों डिप्टी सीएम को उतारने की तैयारी
- प्रदेश की 29 सीटों पर नहीं हुई है घोषणा
कहां से चुनाव लड़ेंगे मौर्य और पाठक?
भाजपा इस बार के लोकसभा चुनाव में अलग रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी ने पिछले सभी मानकों को धता बताते हुए इस बार टिकटों का वितरण किया है। अब कहा जा रहा है कि भाजपा उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को भी लोकसभा उम्मीदवार बना सकती है। अलग सारे समीकरण सही बैठे, तो केशव मौर्य फूलपुर और ब्रजेश पाठक कानपुर की महानगर सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।
राज्य से केंद्र में भेजे जाने की क्या वजह?
केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक यूपी सरकार में डिप्टी सीएम हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने 2022 का विधानसभा चुनाव सिराधू से लड़ा था, लेकिन वह यहां से हार गए थे। इसके बाद उन्हें विधान परिषद भेजा गया था। केशव मौर्य लंबे समय से संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह 2017 में यूपी में सीएम पद के भी दावेदार थे, लेकिन ऐन वक्त पर योगी आदित्यनाथ का नाम सामने आने के बाद उन्हें डिप्टी सीएम के पद से संतोष करना पड़ा। ऐसे में उन्हें चुनाव में उतर कर अपना जनाधार तो साबित करना ही है, साथ ही भाजपा उनके धैर्य का इनाम किसी बड़े मंत्रीपद के तौर पर भी दे सकती है। वहीं ब्रजेश पाठक लखनऊ कैंट से विधायक हैं। अगर इन दोनों को लोकसभा भेजा जाएगा, तो यूपी में लंबे वक्त से इंतजार कर रहे किसी दूसरे चेहरे को प्रदेश के डिप्टी सीएम के तौर पर मौका मिलेगा। इस मौके का इस्तेमाल पार्टी 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में जाति समीकरण साधने के लिए कर सकती है।
जल्द जारी होगी दूसरी सूची
भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जल्द जारी हो सकती है। भाजपा ने पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 51 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। यूपी में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। ऐसे में शेष बची 29 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भाजपा की दूसरी सूची में की जा सकती है। भाजपा की पहली लिस्ट में वेस्ट यूपी की कई सीटों के नाम नहीं हैं। ऐसे में संभव है कि पार्टी बची हुई सीटों के लिए कोई विशेष समीकरण सेट कर रही हो।
Also Read
6 Oct 2024 06:00 AM
Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें