मस्जिद में गूंजा मोदी-मोदी : पीएम के लहराए पोस्टर, मुस्लिम बोले- अबकी बार 400 पार

पीएम के लहराए पोस्टर, मुस्लिम बोले- अबकी बार 400 पार
UPT | भोपाल की मस्जिद में गूंजा मोदी-मोदी

Apr 13, 2024 15:22

भोपाल की एक मस्जिद में मोदी-मोदी के नारे गूंजे हैं। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Apr 13, 2024 15:22

Short Highlights
  • मस्जिद में लगे मोदी-मोदी के नारे
  • भाजपा ने आलोक शर्मा को दिया है टिकट
  • वर्षों बाद स्थानीय नेता मैदान में
New Delhi : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक मस्जिद में मोदी-मोदी के नारे गूंजे हैं। जानकारी के मुताबिक यह मामला भोपाल के अलीगंज हैदरी मस्जिद का है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे मुस्लिम बोहरा समाज के लोग हैं। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल भोपाल के जुमेरती स्थिच अलीगंज हैदरी मस्जिद में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद बोहरा समाज के लोगों ने आलोक शर्मा का स्वागत किया। लोगों ने एक साथ मिलकर 'हर-हर मोदी, घर-घर मोदी, अबकी बार 400 पार और मोदी है तो मुमकिन है' के नारे लगाएं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और आलोक शर्मा के पोस्टर भी लहराए। इस मौके पर बोहरा समाज के जौहर अली , शेख मुर्तजा, हुनेद सहित बड़ी संख्या में बोहरा समाज के धर्मावलंबी मौजूद रहे।

वर्षों बाद स्थानीय नेता मैदान में
भोपाल की लोकसभा सीट पर वर्षों बाद ऐसा होने जा रहा है, जब भाजपा और कांग्रेस दोनों ने एक साथ स्थानीय प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। भाजपा ने इस बार प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काटकर आलोक शर्मा को टिकट दिया है। आलोक शर्मा के दादा नंदकिशोर शर्मा का संगीत घराना था। आलौक इसके पहले महापौर भी थे। लोगों का मानना है कि इस बार दोनों बड़ी पार्टियों के स्थानीय प्रत्याशी होने के कारण मुकाबला टक्कर का हो गया है।

चिल्लर लेकर भरा नामांकन
भोपाल की लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में चुनाव होने हैं। इसके लिए 12 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सबसे पहले नामांकन कराने के लिए मुदित नारायण नामक व्यक्ति पहुंचे। वह अपने साथ जो 25 हजार रुपये जमानत राशि के तौर पर ले गए थे, उसमें से 6 हजार रुपये के केवल सिक्के थे। इसे गिनने में ही जिला प्रशासन के कर्मचारियों को एक घंटे का समय लग गया।

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

3 Jul 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें