Mukhtar Ansari Death : मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बेगम अफशां को लेकर बड़ा अपडेट, अफजाल बोले- चार महीने की इद्दत के बाद होगा फैसला

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बेगम अफशां को लेकर बड़ा अपडेट, अफजाल बोले- चार महीने की इद्दत के बाद होगा फैसला
UPT | बेगम अफशां को लेकर बड़ा अपडेट

Apr 01, 2024 13:48

बीते गुरुवार की रात को यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी की मृत्यु हो गई। शनिवार के दिन उसे पैतृक गांव गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया...

Apr 01, 2024 13:48

Mukhtar Ansari Death : बीते गुरुवार की रात को यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी की मृत्यु हो गई। शनिवार के दिन उसे पैतृक गांव गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान उसकी पत्नी अफशां को लेकर कई तरह के कयास लगते रहे, लेकिन वो पति के जनाजे में भी नहीं आई। अब इस पूरे मामले पर मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी ने प्रतिक्रिया दी है।

अफजाल ने कहा
मुख्तार अंसारी के जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, लेकिन पत्नी अफशां अंसारी अपने पति को आखिरी बार भी नहीं देखने आई। जिस पर अफजाल अंसारी ने कहा कि अफशां ने अपने पति को आखिरी बार नहीं देखा… हालांकि मुख्तार की बहू, अब्बास की पत्नी आई हैं। अफशां के विरुद्ध पहले से वारंट है और इनाम भी घोषित है, जिस कारण वो नहीं आ पाई।

धार्मिक रीति के हिसाब से निभाएगी चार महीने के इद्दत
अफजाल ने आगे कहा कि “ऐसी स्थिती बनाई जा सकती है कि भगवान न करें कि कभी किसी दुश्मन के साथ भी न हो कि उसका सुहाग उजड़ जाए और वो अपने सुहाग का दर्शन भी न कर सके। किसी के ऊपर न आए लेकिन, ऐसा हुआ..क्योंकि अब वो जहां कहीं भी होगी, हमारे धार्मिक रीति के हिसाब से चार महीने के इद्दत को तो निभाएगी ही। उसके बाद हो सकता है कि वो कोर्ट के सामने आए।”

फरार है अफशां अंसारी
अफशां अंसारी पर कई मामलों में केस दर्ज हैं। साथ ही उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई भी की जा चुकी है। पुलिस की ओर से उन पर इनाम भी घोषित किया गया है। अफशां अंसारी की तलाश में पुलिस लगातार जुटी ही हुई है।

Also Read

यमुना अथॉरिटी में भूमि अधिग्रहण घोटाला, इनके साथ पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

8 Jul 2024 06:25 PM

लखनऊ यूपी@7 : यमुना अथॉरिटी में भूमि अधिग्रहण घोटाला, इनके साथ पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

UP Latest News: विवादित ‘नीट-यूजी’परिक्षा को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की है। वहीं प्रदेश में हुए हाथरस कांड में मारे गए 121 परिजनों के लिए उन्होंने 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। चंद्रशेखर के सड़क पर नमाज संबंधी बयान पर इमरान मसूद ने अपनी प्रतिक्रिया दी ... और पढ़ें