'पलटने' के मामले में टूटे सारे रिकॉर्ड : फिर पाला बदलकर 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार

फिर पाला बदलकर 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार
UPT | 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार

Jan 28, 2024 12:19

नीतीश कुमार को पलटू कुमार यूं ही नहीं कहा जाता। वह 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आज हम आपको शपथ ग्रहण से जुड़े कुछ दिलचस्प आंकड़े बताने जा रहे हैं।

Jan 28, 2024 12:19

Short Highlights
  • नीतीश कुमार 9वीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ
  • सबसे ज्यादा बार शपथ लेने का बनाया रिकॉर्ड
  • एनडीए में वापसी पर बिहार में चढ़ा सियासी पारा
New Delhi: नीतीश कुमार ने पलटी मारने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब वह 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। सिर्फ पिछले 4 सालों में ये नीतीश कुमार का तीसरा शपथ ग्रहण होने जा रहा है। 2020 के चुनाव के बाद उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी, लेकिन 2022 में पाला बदलकर वह महागठबंधन में शामिल हो गए थे। अब एक बार फिर से वह एनडीए में शामिल होकर सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। भारत का कोई भी मुख्यमंत्री इस मामले में उनके आस-पास भी नहीं फटक पाया है।

सबसे ज्यादा बार शपथ लेने वाले बने मुख्यमंत्री
आजादी के बाद से अब तक बिहार में 37 बात मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण हो चुका है। इसमें से अकेले नीतीश कुमार ने 8 बार शपथ ली है। अगर वह एक बार फिर एनडीए के साथ गठबंधन कर सीएम पद की शपथ ले लेते हैं, तो यह आंकड़ा 9 हो जाएगा। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। नीतीश से पहले बिहार में एक मुख्यमंत्री ने अधिकतम तीन बार ही शपथ ली थी। यह रिकॉर्ड कांग्रेस के  भोला पासवान शास्त्री के नाम है। भारत की बात करें तो हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी अधिकतम 6 बार ही सीएम पद की शपथ ली थी। 6 बार शपथ लेने के मामले में जयललिता का भी नाम शामिल है।

लेकिन एक मामले में गच्चा खा गए नीतीश
नीतीश कुमार के नाम भले ही सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का रिकॉर्ड हो, लेकिन वह सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने के रिकॉर्ड के करीब भी नहीं पहुंच पाए हैं। सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग 24 साल और 165 दिन तक सीएम पद पर रहे हैं। बावजूद इसके वह 5 बार ही शपथ ले पाए थे। इसके बाद ओडिशा के सीएम नवीन पटनाइक के खिलाफ 23 साल और 140 दिन तक सीएम रहने का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं बंगाल के पूर्व सीएम ज्योति बसु के 23 साल 138 दिन तक मुख्यमंत्री रहे थे।
 
 

Also Read

गोरखपुर से लेकर सोनभद्र तक बदल जाएगा मौसम, जानिए कब से शुरू होगी ठंड

5 Oct 2024 05:36 PM

नेशनल यूपी में फिर आया बारिश का अलर्ट : गोरखपुर से लेकर सोनभद्र तक बदल जाएगा मौसम, जानिए कब से शुरू होगी ठंड

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिम यूपी में शनिवार, रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में भी शनिवार से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। और पढ़ें