ललन सिंह का इस्तीफा : JDU के नए अध्यक्ष बने नीतीश कुमार, उत्तर प्रदेश से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?

JDU के नए अध्यक्ष बने नीतीश कुमार, उत्तर प्रदेश से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?
UP Times | JDU के नए अध्यक्ष बने नीतीश कुमार

Dec 29, 2023 16:46

ललन सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेडीयू का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। इस बीच नीतीश के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के कयास भी लगने लगे हैं।

Dec 29, 2023 16:46

Short Highlights
  • ललन सिंह ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा
  • नीतीश कुमार बने जेडीयू के नए अध्यक्ष
  • आरजेडी के करीबी होने का ललन पर लगता रहा है आरोप
New Delhi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन गए हैं। दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और इसी के साथ बिहार की राजनीति को लेकर लग रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया।

नीतीश बोले- 'मैंने समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन...'
सूत्रों के मुताबिक इस्तीफे के बाद बैठक में ललन सिंह ने खुद ही नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सबने स्वीकार कर लिया। ललन ने इस्तीफा देते हुए कहा कि 'मुझे लोकसभा का चुनाव लड़ना है, ऐसें में पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालना चुनौती भरा होगा।' वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि 'ललन सिंह बहुत दिनों से अध्यक्ष पद छोड़ना चाहते थे। मैंने इन्हें समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन ये नहीं माने।'

आरजेडी के करीबी होने का लगता रहा है आरोप
ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर नीतीश चाहें कुछ भी कहें, लेकिन बिहार की राजनीति में पकड़ रखने वाले कहते हैं कि ललन सिंह पर आरजेडी से ज्यादा नजदीकियां बढ़ाने का आरोप लगता रहा है। माना जा रहा है कि जेडीयू को तोड़ने की भी प्लानिंग हो रही थी। ऐसे में लव ट्राएंगल में फंसे ललन सिंहा का इस्तीफा लगभग तय माना जा रहा था।

एनडीए या महागठबंधन, किसे चुनेंगे नीतीश कुमार?
ललन सिंह के इस्तीफे के बाद इस बात के भी कयास लग रहे हैं कि नीतीश कुमार वापस एनडीए के साथ जा सकते हैं। हालांकि जानकार मानते हैं कि बिहार की कास्ट पॉलिटिक्स में नीतीश भले ही बीजेपी की मजबूरी हों लेकिन वह फिर भी आने वाले चुनावों में इंडिया गठबंधन के साथ ही जुड़े रहने पर विचार कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे नीतीश?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय राजनीति में आने इंतजार जेडीयू को काफी समय से है। पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने नीतीश से यूपी की फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। इसके पीछे वजह है कि भारत के कई पूर्व प्रधानमंत्री फूलपुर से ही चुनाव लड़कर संसद गए हैं।

Also Read

गोरखपुर से लेकर सोनभद्र तक बदल जाएगा मौसम, जानिए कब से शुरू होगी ठंड

5 Oct 2024 05:36 PM

नेशनल यूपी में फिर आया बारिश का अलर्ट : गोरखपुर से लेकर सोनभद्र तक बदल जाएगा मौसम, जानिए कब से शुरू होगी ठंड

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिम यूपी में शनिवार, रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में भी शनिवार से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। और पढ़ें