BJP Manifesto : 2019 से कितना अलग है 2024 का घोषणा पत्र, इतने बार किया गया मोदी नाम का जिक्र 

2019 से कितना अलग है 2024 का घोषणा पत्र, इतने बार किया गया मोदी नाम का जिक्र 
UPT | BJP Manifesto

Apr 14, 2024 16:43

पार्टी का इस बार का संकल्प पत्र 76 पन्ने का है। जबकि 2019 का घोषणा पत्र 50 पन्नों का था। 2019 के घोषणा पत्र में भाजपा की तरफ से 75 वादे किए गए थे। कुछ मुद्दे ऐसे है, जिनका दोनों ही घोषणा पत्र में जिक्र किया गया है।

Apr 14, 2024 16:43

Short Highlights
  • 2019 के अपने घोषणा पत्र में भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी।
  • 2019 में भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का वादा किया था। जिसे उसने पूरा भी किया।
National News : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रविवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस घोषणा पत्र को 'संकल्प पत्र' का नाम दिया गया है। इस संकल्प पत्र में यूसीसी, बुलेट ट्रेन के अलावा और भी कई वादे किए गए हैं। इस संकल्प पत्र में सबसे ज्यादा पीएम मोदी का जिक्र किया गया है। पार्टी का यह संकल्प पत्र 76 पन्ने का है। जबकि 2019 का घोषणा पत्र 50 पन्नों का था।2019 के घोषणा पत्र में भाजपा की तरफ से 75 वादे किए गए थे। कुछ मुद्दे ऐसे है, जिनका दोनों ही घोषणा पत्र में जिक्र किया गया है।

2019 में किए गए थे ये वादे
2019 के घोषणा पत्र में भाजपा ने कई मुद्दों को शामिल किया था। जिसमें नागरिक संशोधन कानून, राम मंदिर, किसान क्रेडिट कार्ड, तीन तलाक के खिलाफ कानून शामिल था। इसके अलावे भी कई मुद्दे थे जिनपर भारतीय जनता पार्टी ने जोर दिया था।

1 . 2019 के अपने घोषणा पत्र में भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी। 
2. भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का वादा किया था। जिसे उसने पूरा भी किया।
3. एक साल तक के कृषि लोन पर 5 साल तक ब्याज नहीं लेने का वादा था। 
4 . देश के सभी किसानों को 6000 सालाना आर्थिक मदद देने की बात कही गई थी।
5. 60 साल की उम्र के बाद देश के किसानों को पेंशन सुविधा देने का वादा किया गया था। 
6 . सभी दस्तावेजों का डिजिटलीकरण करने का सरकार ने वादा किया था। 
7. 75 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान किया गया था। 
8. 2022 तक सभी रेलवे लाइन का विद्युतीकरण करने की बात कही गई थी। 
9. 3 करोड़ महिलाएं को लखपति दीदी बनाने का वादा किया गया था। 
10. राष्ट्रीय सहकारिता निति बनाने का वादा था। 

2024 में भाजपा का इन बातों पर जोर 
1. समान नागरिक संहिता कानून देशभर में लागू करने का वादा सरकार ने किया है। 
2. बुलेट ट्रेन का विस्तार करने की बात कही गई है। उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम में एक-एक बुलेट ट्रेन चलाने का वादा किया गया है। 
3. भाजपा ने वन नेशन, वन इलेक्शन को भी अपने संकल्प पत्र में शामिल किया है।
4. 70 साल से ऊपर के वर्ग के लोगों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देने का वादा है। 
5. भारतीय जनता पार्टी ने 3 करोड़ घर बनाने का वादा अपने इस संकल्प पत्र में किया है। 
6. लोगों को फ्री राशन का वादा इस सरकार ने किया है। फ्री राशन देने का संकल्प बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में रखा है। 
7. स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा और फंडिंग का विस्तार करने पर भी सरकार अपना धयान बढ़ाएगी।
8. सरकार के मुताबिक अब तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। सरकार के मुताबिक एक करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया गया है।
9. रेलवे में कई प्रकार के बदलाव करने पर सरकार ध्यान देगी। जैसे टिकट की उपलब्धता, टिकटों की वेटिंग लिस्ट को न्यूनतम करना आदि मुद्दों पर सरकार ध्यान देगी।
10. देश में सांस्कृतिक माहौल को बढ़ाने के लिए भी सरकार काम करेगी। इसके तहत सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

बढ़ रही मोदी पर निर्भरता 
इस साल की तुलना पिछले सालों की घोषणा पत्र से करें तो यह देखने में आया है कि सरकार की निर्भरता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बढ़ती जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार 2009 के घोषणा पत्र में नरेंद्र मोदी का जिक्र एक बार भी नहीं किया गया था। 2014 में ये थोड़ा सा बढ़ा और ये 3 तक पहुंचा। 2019 के चुनाव में ये बढ़कर 32 पर पहुंच गया। जिसके बाद 2024 में ये दोगुना से ज्यादा होकर 65 तक पहुंच गया। इस बात से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस प्रकार से पार्टी पीएम मोदी पर अपनी निर्भरता बढ़ा रही है। इसके अलावा ऐसे कई बड़े मुद्दे हैं जिनका जिक्र कम हुआ है। जैसे, शिक्षा, महंगाई, विकास जैसे कई मुद्दों का जिक्र बीजेपी के घोषणा पत्र में कम हो गया है।

Also Read

अखिलेश यादव के यूपी STF पर की टिप्पणी, बुलडोजर पर चुप्पी

19 Sep 2024 07:58 PM

नेशनल हरियाणा में आकाश आनंद : अखिलेश यादव के यूपी STF पर की टिप्पणी, बुलडोजर पर चुप्पी

आकाश आनंद ने बीजेपी और कांग्रेस पर भी कड़ी टिप्पणी की, यह कहते हुए कि बसपा-इनेलो गठबंधन हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है... और पढ़ें