अमिताभ बच्चन की तबियत खराब : मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती, करनी पड़ गई सर्जरी

मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती, करनी पड़ गई सर्जरी
UPT | अमिताभ बच्चन की तबियत हुई खराब, पत्नी जया ने दिया बड़ा अपडेट

Mar 15, 2024 13:56

अमिताभ बच्चन को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शुक्रवार की तड़के सुबह उनकी तबियत बिगड़ गई थी। जानकारी के मुताबिक उनकी एंजियोप्लेस्टी की गई है।

Mar 15, 2024 13:56

Short Highlights
  • अमिताभ बच्चन की तबियत हुई खराब
  • कोकिलाबेन अस्पताल में हुए भर्ती
  • डॉक्टरों ने की एंजियोप्लेस्टी सर्जरी
New Delhi : बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की तबियत अचानक बिगड़ गई। इसेक बाद उन्हें तड़के सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने अमिताभ की एंजियोप्लेस्टी सर्जरी की है। अमिताभ के तबियत बिगड़ने की सूचना मिलते ही उनके फैंस परेशान हो गए थे। हालांकि दोपहर तक अमिताभ ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह अब स्वस्थ हैं।

अमिताभ ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?
एंजियोप्लेस्टी दिल की सर्जरी होती है। इसमें हृदय की मांशपेशियों तक खून ले जाने वाली रक्त वाहिकाओं को खोला जाता है। शुक्रवार की दोपहर अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- 'सबके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।' कहा जा रहा है कि अमिताभ ने अपने फैंस को स्वस्थ होने की जानकारी देने और दुआ करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है।

शूटिंग के दौरान हो चुके हैं चोटिल
अमिताभ बच्चन इसके पहले भी कई बार चोटिल हो चुके हैं। अमिताभ के चोटिल होने की जिस सबसे पहली घटना ने सुर्खियां बटोरी थीं, वह 26 जुलाई 1982 में कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान की थी। उस वक्त एक्शन सीन के दौरान पुनीत इस्सर ने उन्हें मुक्का मारा था, जिसके बाद अमिताभ की हालत बिगड़ गई थी। लंबे समय तक डॉक्टर भी उनकी बीमारी पकड़ नहीं पाए थे। बाद में उनकी सर्जकी करनी पड़ी थी। इसके पहले 2018 में ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग और 2022 में केबीसी की शूटिंग के दौरान भी वह चोटिल हुए थे।

कई बीमारियों से जूझ रहे हैं अमिताभ
अमिताभ बच्चन पहले ही कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्हें लिवर में प्रॉब्लम थी। इसके अलावा वह अस्थमा से भी पीड़ित थे। जब उनका ऑपरेशन हुआ, तो अगले ही दिन उन्हें निमोनिया हो गया था। उस वक्त पूरे देश में उनकी सलामती के लिए दुआ मांगी जा रही थी। जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन के 75 फीसदी लिवर को संक्रमण के कारण काटकर अलग कर दिया गया है।

Also Read

नाबालिग बच्चों के एकाउंट्स पर माता-पिता की सहमति अनिवार्य, सुरक्षा और निजता पर फोकस

20 Sep 2024 11:59 AM

नेशनल इंस्टाग्राम के बदले नियम : नाबालिग बच्चों के एकाउंट्स पर माता-पिता की सहमति अनिवार्य, सुरक्षा और निजता पर फोकस

इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर आई है, खासकर उन किशोरों के लिए जो 18 वर्ष से कम उम्र के हैं। मेटा ने इंस्टाग्राम पर किशोरों के अनुभव को सुरक्षित और निजी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। और पढ़ें