Bihar Politics : बिहार में बन सकती है राजद की सरकार? इतने विधायकों की जरूरत, जानिए बिहार विधानसभा में किसके पास कितने विधायक

बिहार में बन सकती है राजद की सरकार? इतने विधायकों की जरूरत, जानिए बिहार विधानसभा में किसके पास कितने विधायक
Uttar Pradesh Times | तेजस्वी यादव, जीतन राम मांझी

Jan 27, 2024 15:52

बिहार विधानसभा के गणित की बात करें तो अभी लालू यादव की आरजेडी के पास 79 विधायक हैं। 79 विधायक के साथ राजद सबसे बड़ी पार्टी है। बाकि गठबंधन में कांग्रेस के पास 19 और लेफ्ट के 16 विधायक हैं।

Jan 27, 2024 15:52

Short Highlights
  • नीतीश कुमार बीजेपी नेता अश्विनी कुमार चौबे के साथ नजर आए।
  • जीतन राम मांझी के पार्टी के 4 विधायक हैं।
National News : कई दिनों से बिहार में जारी सियासी ड्रामा अभी जारी है। नीतीश कुमार के एक बार फिर से महागठबंधन से अलग होकर एनडीए में शामिल होने की खबर पर मुहर लग रही है। पहले मुख्यमंत्री ने परिवारवाद पर लालू और उनके परिवार को घेरा। उसके बाद कई कार्यक्रमों में भी नीतीश और तेजस्वी में दूरी साफ देखने को मिली। अब लगभग ये पक्का हो गया है कि राजद और जेडीयू बिहार में साथ सरकार नहीं चला पाएंगे। एक तरफ जहां खबरों के मुताबिक जेडीयू और बीजेपी सरकार बनाने जा रही है वहीं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी कहा है कि इस बार इतनी आसानी से सरकार नहीं बनने दी जाएगी।

बिहार में सीटों का गणित
बिहार विधानसभा के गणित की बात करें तो अभी लालू यादव की आरजेडी के पास 79 विधायक हैं। 79 विधायक के साथ राजद सबसे बड़ी पार्टी है। बाकि गठबंधन में कांग्रेस के पास 19 और लेफ्ट के 16 विधायक हैं। कुल मिलाकर इस गठबंधन के पास 114 विधायक हैं। बहुमत के लिए कुल 122 विधायकों की जरूरत है। महागठबंधन बहुमत के आंकड़े से अभी पीछे है। बहुमत के जादुई आंकड़े से 8 विधायक कम। खबरों की मानें तो तेजस्वी यादव के तरफ से पहले ही जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया जा चुका है। जीतन राम मांझी के पास कुल 4 विधायक हैं। इसके अलावा अभी बीजेपी के पास विधानसभा की 78 सीटें हैं जबकि जेडीयू के पास 45 विधायक हैं। वहीं अगर जीतन राम मांझी के पार्टी के 4 विधायक को जोड़ दें तो ये आंकड़ा  127 पहुंच जाता है। यहां ये बता दें कि जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा अभी एनडीए के साथ हैं। अब देखने वाली बात ये है कि बिहार की सियासत किस करवट बैठती है।

किसके पास कितनी सीटें 
 RJD (79)
 JD(U) (45)
 INC (19)
 CPI(ML)L (12)
 CPI (2)
 CPI(M) (2)
 IND (1)

NDA (82)
  BJP (78)
  HAM(S) (4) 
Other Opposition (01)
 AIMIM (1)

बीजेपी नेता के साथ दिखे नीतीश कुमार
राजनीति में उठा-पटक के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी नेता और बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे के साथ नजर आए। नीतीश कुमार शनिवार को बक्सर के ब्रह्मपुर मंदिर परिसर पहुंचे थे। नीतीश कुमार ने यहां कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन किया और साथ में मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इस दौरान बीजेपी नेता अश्विनी कुमार चौबे भी उनके साथ नजर आए।

Also Read

गोरखपुर से लेकर सोनभद्र तक बदल जाएगा मौसम, जानिए कब से शुरू होगी ठंड

5 Oct 2024 05:36 PM

नेशनल यूपी में फिर आया बारिश का अलर्ट : गोरखपुर से लेकर सोनभद्र तक बदल जाएगा मौसम, जानिए कब से शुरू होगी ठंड

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिम यूपी में शनिवार, रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में भी शनिवार से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। और पढ़ें