Farmers Protest :  केंद्र सरकार MSP देने को तैयार, लेकिन किसानों को करना होगा करार, खेतिहरों की चेतावनी दिल्ली में दूध, सब्जी बंद

 केंद्र सरकार MSP देने को तैयार, लेकिन किसानों को करना होगा करार, खेतिहरों की चेतावनी दिल्ली में दूध, सब्जी बंद
UPT | Farmers Protest

Feb 19, 2024 14:16

मिली जानकारी के मुताबिक आंदोलन कड़े रूप में चलाया जाएगा। और दिल्ली का दूध से लेकर सब्जी तक सब बंद कर दिया जाएगा।

Feb 19, 2024 14:16

Short Highlights
  • महापंचायत में बड़ी लड़ाई का ऐलान
  • पैदल दिल्ली कूच के लिए निकले किसान नेता सुरेश कोथ गिरफ्तार
  • किसानों की खुली चेतावनी दिल्ली में दूध, सब्जी बंद कर देंगे 
  • 22 तक टोल बंद करेंगे किसान
Farmers Protest : रविवार को चंडीगढ़ में किसान नेताओं और तीन केंद्रीय मंत्रियों के बीच हुई बैठक के दौरान केंद्र सरकार चार और फसलों पर एमएसपी देने को राजी हो गई है। बशर्ते किसानों को इसके लिए नैफेड और सीसीआई से पांच साल का करार करना होगा। किसानों को धान और गेहूं के अलावा मसूर, उड़द, मक्की और कपास की फसल पर भी एमएसपी देने का प्रस्ताव पेश किया गया था। इस दौरान बैठक में मौजूद किसान नेताओं का कहना है की इसका फैसले पर वह सभी संगठनों की रजामंदी चाहते हैं। वहीं इस प्रस्ताव पर ज्यादातर किसानों ने सैद्धांतिक तौर पर सहमति व्यक्त की है।

महापंचायत में बड़ी लड़ाई का एलान
इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि फसलों का विविधीकरण बेहद जरूरी है, सरकार वैकल्पिक फसलों पर एमएसपी की गारंटी दे सकती है। इसके बाद अन्य फसलों को भी इसके अंर्तगत लाया जा सकता है। हालाँकि इस मुद्दे पर अब किसानों की सहमति का इंतजार है। वहीं बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां भी शामिल हुए। साथ ही केंद्र सरकार ने हरियाणा से सटे पंजाब के सात जिलों पटियाला, मानसा, संगरूर, मुक्तसर साहिब, फतेहगढ़ एसएएस नगर और बठिंडा में इंटरनेट पाबंदी बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार अन्य मांगों पर भी बैठक करेगी। यदि फिर भी निष्कर्ष नहीं मिला तो 21 फरवरी को 'दिल्ली चलो' मार्च जारी रखा जाएगा। बता दें, ब्रह्मसरोवर पर हरियाणा के किसान नेताओं, खापों और अन्य संगठनों की बैठक में निर्णय लिया गया यदि केंद्रीय मंत्रियों के साथ पंजाब के किसान संगठनों की बात नहीं बनी तो हरियाणा के किसान संगठन और खाप पंचायतें आंदोलन में शामिल होंगी। आंदोलन में दिल्ली के किसानों भी मौजूद होंगे। 

पैदल दिल्ली कूच के लिए निकले किसान नेता सुरेश कोथ गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि यह बैठक असफल होने पर आंदोलन के लिए पूरे प्रदेश में कॉल की जाएगी, जिसके बाद दिल्ली कूच किया जाएगा। वहीं, हिसार जिले के खेड़ी चौपटा से नेता सुरेश कोथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वह दिल्ली के लिए पैदल रवाना हो गए थे। जिसके बाद खेड़ी चापैटा में किसानों ने एकत्रित होके फैसला लिया कि सड़क किनारे पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। और अगर सुरेश कोथ और रवि आजाद को रिहा नहीं किया तो प्रशासन के साथ कोई बात चित नहीं करेंगे। हालांकि, रिपोर्ट की मानें तो देर रात 10 बजे उन्हें रिहा कर दिया गया। 

किसानों की खुली चेतावनी दिल्ली में दूध, सब्जी बंद कर देंगे 
सिरसा में मोर्चा खोले बैठे किसानों नेताओं ने चेतावनी दी है की यदि कोई समाधान नहीं हुआ तो किसान बैरिकेड तोड़कर दिल्ली को कूच करेंगे। जो किसानों  के बीच खलल डालेगा उस से मुकाबला किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक आंदोलन कड़े रूप में चलाया जाएगा। और दिल्ली का दूध से लेकर सब्जी तक सब बंद कर दिया जाएगा। वे लगातार सभी प्रदेशों की खापों के साथ संपर्क में हैं और सभी जगह कॉल दी जाएगी। साथ ही किसी भी स्तर पर इस बार आंदोलन को कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा और न ही किसान बिना मांगें पूरी हुए वापस होंगे।

22 तक टोल बंद करेंगे किसान
हालाँकि संयुक्त किसान मोर्चा ने लुधियाना में बैठक कर 20 से 22 फरवरी तक टोल प्लाजा फ्री करवाने का निर्णय लिया। रविवार को भी कई जिलों में टोल प्लाजा फ्री करवाए गए। 

Also Read

वायु सेना में अग्निवीर बनने के लिए आवेदन आज से शुरू, जानिए भर्ती की पूरी प्रक्रिया...

8 Jul 2024 11:26 AM

नेशनल अग्निपथ योजना : वायु सेना में अग्निवीर बनने के लिए आवेदन आज से शुरू, जानिए भर्ती की पूरी प्रक्रिया...

युवाओं के लिए भारतीय वायुसेना में अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर वायु के पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 8 जुलाई 2024 से शुरू हो गए हैं। जो 28 जुलाई की रात 11 बजे तक चलेंगे। और पढ़ें