रूस में पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान :  सीएम योगी ने दी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई, बोले- यह 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान

सीएम योगी ने दी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई, बोले- यह 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान
UPT | सम्मानित करते हुए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Jul 09, 2024 22:31

रूस ने मंगलवार को मॉस्को में पीएम नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' से नवाजा। इस दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद उन्हें सम्मानित किया...

Jul 09, 2024 22:31

Short Highlights
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किए जाने पर जताई खुशी
  • बोले सीएम- यह सम्मान दोनों देशों के बीच वर्षों की मित्रता को बनाए रखने में पीएम मोदी के महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाता है 
National News : रूस ने मंगलवार को मॉस्को में पीएम नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' से नवाजा। इस दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद उन्हें सम्मानित किया। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने पर खुशी जताई है। उन्होने कहा कि यह सम्मान 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है।
 
एक्स पर लिखकर दी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि "हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूसी संघ द्वारा दिया गया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल', 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। यह पुरस्कार, दोनों देशों के बीच एक-दूसरे के प्रति गहन सम्मान को दर्शाता है। इसके साथ ही रूस और भारत के बीच वर्षों की मित्रता को बनाए रखने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाता है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई। आपके नेतृत्व में, भारत बढ़ता रहेगा और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अद्वितीय सफलता प्राप्त करेगा।"

रूस ने 2019 में किया था सम्मान देने का ऐलान
बता दें कि 2019 में रूस ने पीएम नरेन्द्र मोदी को यह सम्मान देने का ऐलान किया था। इस पुरस्कार की अहमियत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि ये 326 साल पुराना है। 1698 में जार पीटर द ग्रेट ने रूस के संरक्षक संत सेंट एंड्रयू के सम्मान में 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' को शुरू किया गया था।

Also Read

पर्यावरण मंत्री लाए कृत्रिम वर्षा का प्रस्ताव, जानें बिन बादल कैसे होगी बरसात...

23 Oct 2024 03:53 PM

नेशनल दिल्ली में एक्यूआई 400 के करीब : पर्यावरण मंत्री लाए कृत्रिम वर्षा का प्रस्ताव, जानें बिन बादल कैसे होगी बरसात...

दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है, इसका असर एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) कई इलाकों में 400 के करीब पहुंच गया है... और पढ़ें