लापरवाही की इंतहा : फिर बंद हुआ दिल्ली का स्मॉग टावर, वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने गेट पर जड़ा ताला

फिर बंद हुआ दिल्ली का स्मॉग टावर, वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने गेट पर जड़ा ताला
UP Times | फिर बंद हुआ दिल्ली का स्मॉग टॉवर

Jan 07, 2024 15:36

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित स्मॉग टावर के गेट पर वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने एक बार फिर ताला जड़ दिया है। इसके पहले अप्रैल 2023 में भी टावर को बंद कर दिया गया था।

Jan 07, 2024 15:36

Short Highlights
  • दिल्ली का स्मॉग टावर फिर हुआ बंद
  • कर्मचारियों ने गेट पर जड़ा ताला
  • वेतन न मिलने से नाराज है कर्मचारी
New Delhi: दिल्ली सरकार द्वारा 23 करोड़ रुपये की लागत से बनवाए गए स्मॉग टावर को एक बार फिर बंद कर दिया गया है। दिल्ली के कनॉट पैलेस में मौजूद इस स्मॉग टावर के गेट पर कर्मचारियों ने ताला जड़ दिया है। 2021 में शुरू हुए इस स्मॉग टावर को अब तक 2 बार बंद किया जा चुका है।

प्राइवेट कंपनी करती है टावर का संचालन
कनॉट प्लेस स्थित इस टावर का संचालन विबग्योर कंसल्टिंग नामक एक प्राइवेट कंपनी करती है। टावर पर कंपनी ने अपने 13 स्टाफ तैनात किए हुए हैं। एक न्यूज चैनल से बातचीत में कर्मचारियों ने बताया कि उनका दिसंबर महीने का वेतन अभी तक नहीं मिला है। इसलिए उनके पास टावर को बंद करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।

पहले भी बंद हो चुका है स्मॉग टावर
इस स्मॉग टावर का संचालन इसके पहले अप्रैल 2023 में भी बंद कर दिया गया था। इसके बाद नवंबर में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को लताड़ लगाने के बाद टावर को दोबारा चालू करवाया गया। कर्मचारियों ने कहा कि 'हमें दिल्ली सरकार से स्थायी नौकरी की पुष्टि भी नहीं मिली है।'

सही से काम नहीं करता स्मॉग टावर
टावर पर काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि 'स्मॉग टावर अपनी पूरी क्षमता से काम भी नहीं करता। इसमें लगे 5000 फिल्टर्स में से कई पुराने हो गए हैं और उन्हें बदले जाने की जरूरत है। हमें सुरक्षा गियर भी उपलब्ध नहीं करवाया गया है। यहां बुनियादी सुविधाओं की भी कमी है।'

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

20 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें