Elon Musk का बड़ा दावा : 'हैक हो सकता है EVM', चुनावों में धांधली पर राहुल गांधी की आई प्रतिक्रिया

'हैक हो सकता है EVM', चुनावों में धांधली पर राहुल गांधी की आई प्रतिक्रिया
UPT | Elon Musk

Jun 16, 2024 14:47

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को हैक किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के चुनाव से ईवीएम मशीन को हटाने की मांग की है।

Jun 16, 2024 14:47

New Delhi : टेस्ला के सीईओ, स्पेस एक्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स का मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने एक बड़ा दावा किया है। दरअसल, उन्होंने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को हैक किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के चुनाव से ईवीएम मशीन को हटाने की मांग की है।मस्क के इस बयान ने भारत में चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर बहस छेड़ दी है। इस बयान पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेताओं ने प्रतिक्रिया दी।

 

मस्क ने की EVM खत्म करने की मांग
एलन मस्क ने अपने पोस्ट में लिखा, हमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को ख़त्म कर देना चाहिए। क्योंकि इसमें इंसानों या एआई द्वारा हैक किए जाने का जोखिम है। हालांकि कम है, फिर भी बहुत अधिक है। मस्क ने यह बात अमेरिका के राष्ट्रपति पद के स्वतंत्र उम्मीदवार रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर के एक पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए ईवीएम सिस्टम को खत्म करने की मांग की।  
  EVM एक "ब्लैक बॉक्स" : राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भारत में EVM एक "ब्लैक बॉक्स" है जिसकी जांच करने की अनुमति किसी को नहीं है, और कहा कि भारत की चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर "गंभीर चिंताएं" जताई जा रही हैं। राहुल गांधी ने कहा, "जब संस्थानों में जवाबदेही की कमी हो जाती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है और धोखाधड़ी की संभावना बन जाती है." 

Also Read

लॉन्च की दुनिया की पहली सीएनजी बाइक, जानिए कितना देगी माइलेज

5 Jul 2024 06:06 PM

नेशनल भारतीय कंपनी ने कर दिया कमाल : लॉन्च की दुनिया की पहली सीएनजी बाइक, जानिए कितना देगी माइलेज

ऑटो सेक्टर की दिग्गज भारतीय कंपनी बजाज ने एक क्रांतिकारी पहल की है। बजाज ने दुनिया की पहली सीएनजी बाइक लॉन्च कर दी है। इसका नाम Freedom 125 है। और पढ़ें