Interim Budget 2024 : क्या होता है अंतरिम बजट और यह पूर्ण बजट से कितना अलग है? जानें पूरी डिटेल

क्या होता है अंतरिम बजट और यह पूर्ण बजट से कितना अलग है? जानें पूरी डिटेल
UPT | संसद में पेश होगा अंतरिम बजट

Feb 01, 2024 07:00

मोदी सरकार की तरफ से आज संसद में अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंतरिम बजट और पूर्ण बजट में कितना फर्क होता है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

Feb 01, 2024 07:00

Short Highlights
  • 1 फरवरी को संसद में पेश होगा अंतरिम बजट
  • नई सरकार चुने जाने तक के लिए होते हैं अंतरिम बजट
  • अंतरिम बजट में बड़े बदलावों की नहीं होती उम्मीद
New Delhi : आज पूरे देश की निगाहें टीवी पर टिकी होंगी। वजह है साल 2024 का अंतरिम बजट। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल संसद में वित्त वर्ष साल 2024-25 का अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस बार का बजट खास इसलिए भी होने का जा रहा है क्योंकि यह 2024 के लोकसभा चुनावों से ठीक पहले पेश किया जा रहा है। एक बार अगर आपने ध्यान दी होगी, तो खबरों में इसे अंतरिम बजट कहा जा रहा है। लेकिन आखिर ऐसा क्यों है? क्या यह पूर्ण बजट से अलग होता है। आइए आपको बताते हैं।

क्या होता है अंतरिम बजट?
अंतरिम बजट को एक प्रकार का काम चलाऊ बजट कहा जाता है। यह कम अवधि के लिए पेश किया जाता है। सामान्य तौर पर यह 2 से 4 महीने की अवधि के लिए होता है। दरअसल इस साल देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसलिए मोदी सरकार पूर्ण बजट नहीं पेश कर सकती है। चुनाव के बाद जो भी सरकार चुन कर आएगी, वह जून-जुलाई में पूर्ण बजट पेश करेगी। अंतरिम बजट नई सरकार के बनने तक कार्यभार संभाल जाने के लिए बनाए जाते हैं।

अंतरिम बजट में क्या एलान करेगी सरकार?
दरअसल अंतरिम बजट केवल नई सरकार बनने तक के लिए मान्य होता है। ऐसे में सरकार इसमें कोई भी बड़ा एलान करने से बचती है। 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले भी मोदी सरकार की तरफ से अंतरिम बजट पेश किया गया था। लेकिन 2019 में दोबारा चुनाव जीतते ही सरकार ने 5 जुलाई 2019 को पूर्ण बजट पेश कर दिया था। इस प्रकार के बजट में टैक्स स्लैब में कोई खास बदलाव नहीं किया जाता।

कब पेश किया जाएगा अंतरिम बजट?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद में अंतरिम बजट पेश करेंगी। आमतौर पर बजट पेश करने का समय सुबह 11 बजे होता है। इसे विभिन्न न्यूज चैनलों पर देखा जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार के अंतरिम बजट में किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली रकम को 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 8 हजार रुपये किया जा सकता है। वहीं हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम के तहत मिलने वाली रकम भी दोगुनी हो सकती है।

Also Read

10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 108 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

6 Oct 2024 11:53 AM

नेशनल NABARD Recruitment 2024 : 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 108 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। और पढ़ें