Nitish Cabinet : बिहार में नीतीश की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, बैठक में 4 एजेंडे पास

बिहार में नीतीश की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, बैठक में 4 एजेंडे पास
UPT | नीतीश कुमार

Jan 29, 2024 14:14

बिहार में नई सरकार यानी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार आने के बाद पहली कैबिनेट बैठक आज सुबह 11.30 बजे से शुरू हो गई है। जिसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी, समेत मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य शामिल होंगे...

Jan 29, 2024 14:14

Lucknow News : बिहार में नई सरकार यानी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार आने के बाद पहली कैबिनेट बैठक आज सुबह 11.30 बजे से शुरू हो गई था, जो अब खत्म हो गई है। इस बैठक में कुल 4 एजेंडों पर मुहर लगी। इनमें संसदीय कार्य से दो और वित्त विभाग के दो एजेंडे थे। वहीं बता दें कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी, समेत मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य शामिल हुए थे। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहें हैं। इस बैठक में बिहार विधानमंडल का बजट सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। जिसके बाद संभावना है कि इसमें बजट सत्र की तारीख तय होगी। नई सरकार गठन के बाद उसी दिन मंत्रिमंडल की पहली बैठक होती रही है पर इस बार किन्हीं कारणों से बैठक नहीं हो सकी थी।

आपको बता दें कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में छठी बार एनडीए सरकार का गठन हुआ। इस बार नीतीश कुमार ने नौवीं बार शपथ ग्रहण की। उनके साथ दो उप मुख्यमंत्रियों सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत आठ मंत्रियों ने शपथ ली। सोमवार यानी आज इन मंत्रियों के विभाग भी बांटे जा सकते हैं। ऐसे में देखना होगा कि कौन सा विभाग किस मंत्री को दिया जाएगा।

इन मंत्रियों ने ली शपथ 
1. सम्राट चौधरी (भाजपा) 
2. विजय कुमार सिन्हा (भाजपा) 
3. विजय कुमार चौधरी (जदयू) 
4. बिजेंद्र प्रसाद यादव (जदयू) 
5. डॉ. प्रेम कुमार (भाजपा) 
6. श्रवण कुमार (जदयू) 
7. संतोष कुमार सुमन (हम) 
8. सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय) 

वहीं शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बन गई है। नीतीश कुमार वापस एनडीए के साथ आ गए हैं, यह हर्ष का विषय है। बिहार ने जो जनादेश दिया था, वह एनडीए को दिया था।

Also Read

गोरखपुर से लेकर सोनभद्र तक बदल जाएगा मौसम, जानिए कब से शुरू होगी ठंड

5 Oct 2024 05:36 PM

नेशनल यूपी में फिर आया बारिश का अलर्ट : गोरखपुर से लेकर सोनभद्र तक बदल जाएगा मौसम, जानिए कब से शुरू होगी ठंड

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिम यूपी में शनिवार, रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में भी शनिवार से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। और पढ़ें