Google Pay to Discontinue : यूपीआई पेमेंट करने वालों के लिए बुरी खबर, जून में बंद हो जाएगा गूगल पे

यूपीआई पेमेंट करने वालों के लिए बुरी खबर, जून में बंद हो जाएगा गूगल पे
UPT | जून में बंद हो जाएगा गूगल पे

Feb 27, 2024 18:14

कंपनी ने गूगल पे एप को बंद करने का फैसला किया है। 4 जून 2024 के बाद से यूजर्स ने तो इसके माध्यम से पैसे भेज पाएंगे और न ही रिसीव कर पाएंगे। कंपनी ने यूजर्स को गूगल वॉलेट ऐप पर शिफ्ट होने की सलाह दी है।

Feb 27, 2024 18:14

Short Highlights
  • जून 2024 में बंद हो जाएगा गूगल पे
  • कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में दी जानकारी
  • गूगल वॉलेट ऐप पर शिफ्ट होने की सलाह
New Delhi : अगर आप भी पेमेंट करने के लिए गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। दरअसल कंपनी ने गूगल पे को बंद करने का फैसला किया है। हालांकि यह सेवा केवल अमेरिका में बंद की जा रही है। भारत और सिंगापुर जैसे दूसरे देशों में यह एप पहले की तरह ही काम करता रहेगा।

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल गूगल ने P2P पेमेंट बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने ब्लॉग में बताया है कि अमेरिका में GPay 4 जून 2024 से वर्क करना बंद कर देगा। इसके बाद अब अमेरिकी यूजर गूगल पे एप से न तो पैसे भेजे पाएंगे, न तो प्राप्त कर पाएंगे। कंपनी ने अमेरिकी यूजर्स को गूगल वॉलेट ऐप पर शिफ्ट होने की सलाह दी है।

2017 में लॉन्च हुआ था गूगल पे
गूगल पे एप्लीकेशन 18 सितंब 2017 को भारत में लॉन्च किया गया था। अगस्त 2020 में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल पे विश्व से सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला फिनटेक एप बन गया था। तब उसे पूरी दुनिया में 1 करोड़ बार डाउनलोड किया गया था, इसमें से 78 लाख डाउनलोड केवल भारत में किए गए थे।

पेटीएम, फोनपे से कड़ी टक्कर
गूगल पे एप भारत में यूपीआई के जरिए पेमेंट किए जाने वाले एप्स में से एक है। गूगल पे को पेटीएम और फोनपे से कड़ी टक्कर मिलती रहती है। एक समय ऐसा भी आया था, जब गूगल ने पेटीएम की एप को प्लेस्टोर से ही हटा दिया था। आपको बता दें कि कि गूगल पे का सबसे ज्यादा इस्तेमाल भारत, सिंगापुर और अमेरिका में ही किया जाता है।

Also Read

दून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश नाकाम, बिजली का खंभा पटरी पर रखा मिला

19 Sep 2024 11:13 PM

रामपुर रामपुर-काठगोदाम रेल मार्ग : दून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश नाकाम, बिजली का खंभा पटरी पर रखा मिला

रामपुर-काठगोदाम रेलवे रूट पर एक बड़ी दुर्घटना को टालते हुए लोको पायलट की सूझबूझ ने एक संभावित हादसे से यात्रियों की जान बचा ली। बुधवार रात रुद्रपुर के पास रेलवे ट्रैक पर सात मीटर लंबा बिजली का खंभा रखकर काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश की गई। और पढ़ें