Mukhtar Ansari : दादा थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, नाना हुए थे देश के लिए शहीद, जानिए माफिया डॉन के परिवार की पूरी हिस्ट्री

दादा थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, नाना हुए थे देश के लिए शहीद, जानिए माफिया डॉन के परिवार की पूरी हिस्ट्री
UPT | मुख्तार अंसारी।

Mar 29, 2024 00:14

मुख्तार अंसारी के दादा डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता सेनानी थे। महात्मा गांधी के साथ काम करते हुए वह 1926-27 में कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। मुख्तार अंसारी के नाना ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान को 1947 की लड़ाई में शहादत के लिए महावीर चक्र से नवाजा गया था।

Mar 29, 2024 00:14

Mukhtar Ansari News : पूर्वांचल का सबसे बड़ा डॉन अब इस दुनिया में नहीं रहा। एक समय ऐसा था कि उसके खौफ से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकलते थे। लेकिन क्या आपको पता है कि मुख्तार अंसारी का परिवार कैसा था। उसके परिवार की हिस्ट्री जानकर आप चौंक जाएंगे। 

प्रतिष्ठित राजनीतिक खानदान था 
मुख्तार अंसारी का जन्म गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में 3 जून 1963 को हुआ था। उसके पिता का नाम सुबहानउल्लाह अंसारी और मां का नाम बेगम राबिया था। गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के परिवार की पहचान एक प्रतिष्ठित राजनीतिक खानदान के रूप में थी। मुख्तार अंसारी के दादा डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता सेनानी थे। महात्मा गांधी के साथ काम करते हुए वह 1926-27 में कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। मुख्तार अंसारी के नाना ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान को 1947 की लड़ाई में शहादत के लिए महावीर चक्र से नवाजा गया था। मुख्तार के पिता सुबहानउल्लाह अंसारी गाजीपुर में अपनी साफ सुधरी छवि के साथ राजनीति में सक्रिय रहे थे। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी रिश्ते में मुख्तार अंसारी के चाचा लगते थे।
 

Also Read

10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 108 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

6 Oct 2024 11:53 AM

नेशनल NABARD Recruitment 2024 : 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 108 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। और पढ़ें