फिर रेल हादसा : हावड़ा-मुंबई मेल और मालगाड़ी की टक्कर, 18 डिब्बे पटरी से उतरे

हावड़ा-मुंबई मेल और मालगाड़ी की टक्कर, 18 डिब्बे पटरी से उतरे
UPT | हावड़ा-मुंबई मेल और मालगाड़ी की टक्कर

Jul 30, 2024 13:57

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में आज मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल (ट्रेन नंबर 12810) के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है...

Jul 30, 2024 13:57

New Delhi News : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में आज मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल (ट्रेन नंबर 12810) के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 अन्य यात्री घायल हुए हैं। घायलों में से पांच को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें घटनास्थल पर ही प्राथमिक चिकित्सा दी गई है। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
18 डिब्बे पटरी से उतरे
मंगलवार की सुबह झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक बड़ा रेल हादसा हुआ। जिसमें मुंबई-हावड़ा मेल ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह दुर्घटना सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर बड़ाबांस के पास हुई। जो जमशेदपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित है। यह क्षेत्र पश्चिमी सिंहभूम के नजदीक आता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 12810 मुंबई-हावड़ा मेल के कुल 22 डिब्बों में से 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना के दौरान बी4 डिब्बे में एक यात्री की मौत हो गई। वहीं इसी डिब्बे में एक अन्य यात्री के फंसे होने की जानकारी भी मिली है। अन्य डिब्बों में भी यात्रियों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है।
 
बचाव और राहत कार्य शुरू
ट्रेन में कुल 16 यात्री डिब्बे थे, इसके अलावा एक पैंट्री कार और एक पावर कार भी थी। घटना के बाद तुरंत बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए बड़ाबांस में उपचार प्रदान किया गया और गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जाया जा रहा है। पुलिस और रेलवे प्रशासन द्वारा बचाव अभियान जारी है। दुर्घटना स्थल पर राहत कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त दल भी भेजे गए हैं। स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित यात्रियों के परिवारों से संपर्क साधने और उन्हें उचित सहायता प्रदान करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।

रेलवे ने जारी किया नम्बर
टाटानगर : 06572290324
चक्रधरपुर : 06587 238072
राउरकेला : 06612501072, 06612500244
हावड़ा : 9433357920, 03326382217
रांची : 0651-27-87115.
एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क : 033-26382217, 9433357920
एसएचएम हेल्प डेस्क : 6295531471, 7595074427
केजीपी हेल्प डेस्क : 03222-293764
सीएसएमटी हेल्पलाइन ऑटो नंबर : 55993
पी एंड टी : 022-22694040
मुंबई : 022-22694040
नागपुर : 7757912790
 
एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया
झारखंड राज्य के सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड के पोटोबेडा क्षेत्र में हावड़ा-मुंबई मेल मालगाड़ी की टक्कर 18 डिब्बे पटरी से उतर गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना स्थल के समीप ही एक मालगाड़ी भी पटरी से उतर गई थी। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये दोनों घटनाएं एक ही समय पर घटीं या अलग-अलग समय पर हुईं। 

संभागीय कमिश्नर कुलदीप चौधरी ने दी जानकारी
पश्चिमी सिंहभूम के संभागीय कमिश्नर कुलदीप चौधरी ने जानकारी दी कि इस गंभीर दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई है। इसके अलावा 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। एनडीआरएफ की टीम के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन और रेलवे विभाग के कर्मचारी भी प्रभावित लोगों की मदद और स्थिति को सामान्य बनाने में जुटे हुए हैं।

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

19 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें