घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विमल त्यागी को अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
Meerut News : दरोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, टेलीकॉम कंपनी में इंजीनियर था युवक
Oct 15, 2024 00:07
Oct 15, 2024 00:07
- मेडिकल थाना क्षेत्र में दिया घटना को अंजाम
- अस्पताल में इलाज के दौरान दरोगा के बेटे ने तोड़ा दम
- देर रात दो पक्षों में विवाद के बाद हुई थी मारपीट
दोनों में मारपीट हो गई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल थाना क्षेत्र के एक अस्पताल के बाहर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों में मारपीट हो गई। मारपीट में रिटायर्ड दरोगा के बेटे विमल त्यागी को गंभीर चोटें आईं। जिसको पास ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक विमल त्यागी टेलीकाॅम कंपनी में इंजीनियर था।
घटना देर रात की बताई जा रही है
घटना देर रात की बताई जा रही है। बताया जाता है कि एक पक्ष के लोगों ने रिटायर्ड दरोगा के बेटे विमल त्यागी के साथ मारपीट की और उसको मरणासन्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विमल त्यागी को अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज पुलिस खंगाल रही है।
Also Read
15 Oct 2024 02:44 PM
चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के फ्री स्कीम वाले एलान अब जल्द ही बंद हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस भेजा है। और पढ़ें