जम्मू-कश्मीर चुनाव : अयोध्या, बद्रीनाथ सीट पर हार के बाद वैष्णोदेवी सीट पर कैसा रहा भाजपा का रिपोर्ट कार्ड...

अयोध्या, बद्रीनाथ सीट पर हार के बाद वैष्णोदेवी सीट पर कैसा रहा भाजपा का रिपोर्ट कार्ड...
UPT | वैष्णोदेवी सीट पर भाजपा का रिपोर्ट कार्ड

Oct 09, 2024 14:30

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। राज्य में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं।

Oct 09, 2024 14:30

Short Highlights
  • वैष्णो देवी सीट का नतीजा घोषित
  • अयोध्या और बद्रीनाथ हारी थी भाजपा
  • तीसरे स्थान पर रही कांग्रेस
New Delhi : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। राज्य में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं। NC ने 90 सीटों वाली विधानसभा में 42 सीटें मिली, वहीं भाजपा को 29 सीटों से संतेोष करना पड़ा। कांग्रेस 6 और पीडीपी 3 सीटों पर जीत दर्ज कर सकी। भाजपा ने अयोध्या और बद्रीनाथ की सीट गंवा दी थी, ऐसे में हर किसी की नजर वैष्णो देवी सीट के नतीजों पर थी।

वैष्णो देवी सीट का नतीजा
श्री माता वैष्णो देवी सीट पर भारतीय जनता पार्टी के बलदेव शर्मा चुनाव लड़ रहे थे। उनके सामने कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह थे। भाजपा प्रत्याशी बलदेव शर्मा ने यहां से जीत दर्ज कर ली। उन्हें 18,199 वोट मिले। लेकिन चौंकाने वाली बात ये रही कि कांग्रेस यहां तीसरे स्थान पर रही। दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी जुगल किशोर रहे। उन्हें 16204 वोट मिले। बलदेव शर्मा ने जुगल किशोर को 1995 वोट से हरा दिया।



तीसरे स्थान पर रही कांग्रेस
तीसरे स्थान पर कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह रहे। उन्हें महज 5655 वोट मिले। यहां सबसे खराब स्थिति पीडीपी के प्रताप कृष्ण शर्मा की रही। उन्हें मात्र 210 वोट मिले। तीन निर्दलीय प्रत्याशियों शाम सिंह, राज कुमार और बंसी लाल ने उनसे बेहतर प्रदर्शन किया। यहां तक कि नोटा पर भी पीडीपी प्रत्याशी से ज्यादा बटन दबे।

अयोध्या और बद्रीनाथ हारी थी भाजपा
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों में फैजाबाद की सीट हार गई है। यह सीट अयोध्या जिले में पड़ती है। यहां से समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद चुनाव जीते थे। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद माना जा रहा था कि यह जीत जीतना भाजपा के लिए सबसे आसान होगा। वहीं उत्तराखंड उपचुनाव में बद्रीनाथ सीट पर भी भाजपा को हार मिली थी।

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा उपचुनाव : सपा ने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की, मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद के बेटे को दिया टिकट

यह भी पढ़ें- ईडी ने 14 अरब के स्मारक घोटाले में जांच की तेज : पूर्व आईएएस अफसर मोहिंदर सिंह तलब, नसीमुद्दीन सिद्दीकी-बाबू सिंह पर भी कसेगा शिकंजा

Also Read

नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले, बॉर्डर पर बनेगी 2280 किमी सड़क

9 Oct 2024 04:20 PM

नेशनल 2028 तक किसानों को मिलता रहेगा मुफ्त अनाज : नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले, बॉर्डर पर बनेगी 2280 किमी सड़क

नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने बुधवार को हुई बैठक में कई अहम योजनाओं को मंजूरी दे दी। इसके तहत एनीमिया और पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए 17,082 करोड़ रुपये की लागत वाली एक स्‍कीम को भी मंजूरी मिली है और पढ़ें