10 फीसदी मिलेगा रिजर्वेशन : महाराष्ट्र विधानसभा से पास हुआ मराठा आरक्षण बिल, मुस्लिम कोटे की भी उठी मांग

महाराष्ट्र विधानसभा से पास हुआ मराठा आरक्षण बिल, मुस्लिम कोटे की भी उठी मांग
UPT | महाराष्ट्र विधानसभा में मराठा आरक्षण बिल पास

Feb 20, 2024 17:03

महाराष्ट्र विधानसभा में मराठा आरक्षण बिल मंगलवार को पास हो गया। इसके लिए विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाया गया था। अब मराठा समुदाय को राज्य में 10 फीसदी रिजर्वेशन मिलेगा।

Feb 20, 2024 17:03

Short Highlights
  • महाराष्ट्र असेम्बली में पास हुआ मराठा आरक्षण बिल
  • लंबे समय से हो रही थी आरक्षण की मांग
  • मनोज जरांगे ने जताई बिल पर नाराजगी
New Delhi : महाराष्ट्र की विधानसभा में आखिरकार मराठा आरक्षण बिल को पास कर दिया गया है। इसका फायदा मराठा समुदाय को शिक्षा और नौकरियों में मिलेगा। इसके बाद अब बिल को महाराष्ट्र विधान परिषद में भी रखा जाएगा। इसके पहले राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठा आरक्षण बिल को सर्वसम्मति से पास करने की अपील की।

10 फीसदी का मिलेगा कोटा
मंगलवार को मराठा समुदाय के लिए 10 फीसदी का आरक्षण बिल पास होने के बाद से राज्य में हर्ष की लहर है। हालांकि विधानसभा में एकमात्र सदस्य के तौर पर एनसीपी नेता छगन भुजबल बिल पर आपत्ति जताने के लिए खड़े हुए थे। विधेयक के मसौदे के अनुसार, आयोग ने 16 फरवरी 2024 को अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी थी.

मुस्लिम कोटे की भी उठी मांग
मराठा समुदाय को 10 फीसदी आरक्षण मिलने के बाद समाजवादी पार्टी ने मुस्लिम कोटे की भी मांग की। सपा के विधायक रईस शेख ने कहा कि 'मुसलमानों के साथ न्याय के लिए यह जरूरी है कि उन्हें भी 5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। मराठा समुदाय को जो न्याय मिल रहा है, उसका स्वागत है। लेकिन मुस्लिमों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।'

लंबे समय से चल रहा आंदोलन
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। इसके लिए समाजसेवी मनोज जरांगे भी लंबे समय कर भूख हड़ताल पर बैठे रहे थे। हालांकि सरकार के 10 फीसदी कोटे से मनोज जरांगे खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि आरक्षण ऐसा दिया जाए, जो ओबीसी कोटे में हो और 50 प्रतिशत के नीचे रहे।

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

20 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें