Holi 2024 : घर पर ऐसे बनाएं होली का हर्बल कलर, अपने बॉडी और स्किन को रखें इन्फेक्शन फ्री

घर पर ऐसे बनाएं होली का हर्बल कलर, अपने बॉडी और स्किन को रखें इन्फेक्शन फ्री
UPT | घर पर ऐसे बनाएं होली का हर्बल कलर।

Mar 24, 2024 22:46

कुछ ऐसे घरेलू तरीके बताएंगे जिससे आप घर पर ही रंग बना सकते हैं। जो आपकी स्क्रीन के लिए भी बेहद लाभदायक होगा...

Mar 24, 2024 22:46

Noida News : देशभर के लोगों में होली को लेकर बहुत उत्साह बना हुआ हैं। आप जानते ही है होली में रंगों का विशेष महत्व होता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में आपके रंग में भंग डालने का काम ये केमिकल युक्त रंग करते हैं। जिससे आपके बॉडी और स्किन पर कई बार इन्फेक्शन भी हो जाते है। जिससे आने वाले दिनों में आपको कई तरह की समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है। तो आज हम आपको घर पर इस पोस्ट के माध्यम से कुछ ऐसे घरेलू तरीके बताएंगे जिससे आप घर पर ही रंग बना सकते हैं। जो आपकी स्क्रीन के लिए भी बेहद लाभदायक होगा। 

ऐसे बनाए घर पर रंग
लाल रंग : लाल रंग को बनाने के लिए आपको सबसे पहले चुकंदर को काटकर उसे सुखा लें फिर उसे मिक्सी में पीस लें और इसमें आटा मिला लें। इससे आपका लाल रंग तैयार हो जाएगा और यह आपके चेहरे के लिए भी बेहद फायदेमंद होगा।

जामुनी रंग : जामुनी रंग बनाने के लिए सबसे पहले आपको चिंगुदार को काटकर उसे पानी में अच्छी तरह से उबल लेना है। अब इस पानी को ऐसे ही रहने देना है कुछ समय बाद आप देखेंगे कि इस पानी का कलर जमुनी हो गया है। इससे आप होली खेलने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

हरा रंग  : हरा रंग को बनाने के लिए पालक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए आप पालक को धूप में सीखाकर उसे पीस लें। इसे आप आलारोट के आटे में या गेंहू में मिलाकर हरा रंग का बना सकते हैं। अगर आप गिला रंग बनाना चाहते हैं तो आपको इसे उबाल लेना चाहिए यह हरा रंग छोड़ देगा जो आप होली खेलने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

पीला रंग : होली पर पीला रंग बनाने के लिए हल्दी से बेहतर ऑप्शन नहीं है। इसके लिए आपको करना यह होगा कि आप बेसन में हल्दी मिला ले और इससे होली खेल सकते हैं। साथी अगर आपको बेसन ठीक ना लगे तो आप इसमें आटे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Also Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की, हरसंभव मदद पर जोर

2 Jul 2024 08:26 PM

नेशनल हाथरस कांड पर एक्शन में केंद्र-राज्य : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की, हरसंभव मदद पर जोर

हाथरस की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुखद हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। और पढ़ें