IIT कानपुर से पढ़ाई, फिर UPSC में सलेक्शन : जानिए कौन हैं मनोज भारती, जिन्हें प्रशांत किशोर ने बनाया पार्टी का अध्यक्ष

जानिए कौन हैं मनोज भारती, जिन्हें प्रशांत किशोर ने बनाया पार्टी का अध्यक्ष
UPT | जानिए कौन हैं मनोज भारती

Oct 03, 2024 13:44

प्रशांत किशोर ने आधिकारिक तौर पर अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत कर दी है। पीके ने बुधवार को जन सुराज पार्टी की लॉन्चिग की और पूर्व आईएफएस मनोज भारती को उसका पहला अध्यक्ष बनाया।

Oct 03, 2024 13:44

Short Highlights
  • मनोज भारती बने जन सुराज के अध्यक्ष
  • आईआईटी कानपुर से की है पढ़ाई
  • कई देशों में दी हैं सेवाएं
New Delhi : प्रशांत किशोर ने आधिकारिक तौर पर अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत कर दी है। पीके ने बुधवार को जन सुराज पार्टी की लॉन्चिग की और पूर्व आईएफएस मनोज भारती को उसका पहला अध्यक्ष बनाया। मनोज भारती मधुबनी जिले के रहने वाले हैं। वह कई देशों के राजदूत भी रह चुके हैं। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि मनोज भारती का कनेक्शन उत्तर प्रदेश से भी है।

कानपुर से की है पढ़ाई
मनोज भारती ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जमुई से की। इसके बाद वह नेतरहाट में पढ़े। यहां के बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर में दाखिला लिया और बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी दिल्ली से एमटेक किया। मनोज भारती की तारीफ में प्रशांत किशोर ने कहा था कि वह मुझसे भी बेहतर हैं।



कई देशों में दी हैं सेवाएं
मधुबनी के रहने वाले मनोज भारती ने कड़ी मेहनत के दम पर भारत की सबसे कठिन परीक्षा कही जाने वाली यूपीएससी क्रैक की और फिर भारतीय विदेश सेवा यानी आईएफएस के लिए चुने गए। वह भारतीय विदेश सेवा में 1988 बैच के अफसर हैं। उन्होंने म्यांमार, तुर्किए, नेपाल, नीदरलैंड और ईरान स्थित भारतीय दूतावास और उच्चायोग में अहम पदों पर सेवाएं दीं।

कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए मनोज
इसके अलावा मनोज भारती इंडोनेशिया, यूक्रेन, बेलारूस और पूर्वी तिमोर में भारत के राजदूत रहे चुके हैं। वह विदेश मंत्रालय में सचिव (प्रशासन) भी रहे। उन्होंने फिलहात जन सुराज पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। मार्च 2025 में पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। मनोज भारती दलित समुदाय से आते हैं।

यह भी पढ़ें- अब ट्रेन में नहीं लगेंगे झटके : रेलवे लाएगा नई तकनीक, सेमी ऑटोमेटिक कपलिंग से जुड़ेंगी बोगियां

यह भी पढ़ें- गूगल का बड़ा अपडेट : जीमेल में लॉन्च किया एआई पावर्ड समरी कार्ड, जल्द मिलेगा यूजर्स को फायदा

Also Read

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर होगी कैबिनेट बैठक, जानिए कितनी होगी वृद्धि

3 Oct 2024 03:10 PM

नेशनल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आज आएगी खुशखबरी : महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर होगी कैबिनेट बैठक, जानिए कितनी होगी वृद्धि

आज यानी 3 अक्टूबर 2024 को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कैबिनेट मीटिंग आयोजित की जा रही है, जिसमें महंगाई भत्ते (DA) में संभावित वृद्धि पर चर्चा की जाएगी। और पढ़ें