राम मंदिर : पति और बेटी संग अयोध्या पहुंची देशी गर्ल, ग्लोबल स्टार ने परिवार संग राम लला के किए दर्शन 

पति और बेटी संग अयोध्या पहुंची देशी गर्ल, ग्लोबल स्टार ने परिवार संग राम लला के किए दर्शन 
UPT | प्रियंका चोपड़ा और परिवार

Mar 20, 2024 18:39

पति और बेटी संग रामलला के दर्शन किए। साल 2024 में यह पहली बार है जब प्रियंका भारत आई। कुछ दिन पहले ही उनके पति जोनस भी मुंबई पहुंचे थे...

Mar 20, 2024 18:39

Ayodhya News : भारत लौटने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी चोपड़ा के साथ अयोध्या पहुंच गई हैं। वहां उन्होंने पति और बेटी संग रामलला के दर्शन किए। साल 2024 में यह पहली बार है जब प्रियंका भारत आई। कुछ दिन पहले ही उनके पति जोनस भी मुंबई पहुंचे थे।  राम मंदिर में देशी गर्ल
बता दें 19 मार्च को प्रियंका चोपड़ा, अमेजन प्राइम वीडियो के इवेंट में पहुंची थीं। यहां उन्होंने अपने प्रोडक्शन बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तले बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म Women of My Billion का ऐलान किया। इस सबके बाद अब प्रियंका चोपड़ा राम लला के दर्शन करने पहुंची हैं। प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती नजर आए। एक्ट्रेस और उनके परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

देशी लुक में नजर आए ग्लोबल स्टार परिवार
ग्लोबल स्टार के लुक की बात करें तो उनका पूरा परिवार देशी लुक में नजर आया। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा को येलो साड़ी पहने देखा जा सकता है। वहीं गोद में बेटी मालती ऑरेंज आउटफिट में काफी क्यूट लग रही हैं। साथ ही व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहने पति निक जोनस, प्रियंका के साथ खड़े हैं। एक्ट्रेस को मंदिर के पुजारी से माथे पर तिलक लगवाते देखा जा सकता है। प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस उन्हें और उनके परिवार को खूब प्यार भी दे रहे हैं।

Also Read

गूगल फोटोज में आ गया इमेज फ्लिपिंग फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

19 Sep 2024 05:05 PM

नेशनल Google Photos Feature : गूगल फोटोज में आ गया इमेज फ्लिपिंग फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए एक बेहद अहम अपडेट आया है। गूगल फोटोज ने एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। इमेज फ्लिपिंग फीचर अब उपलब्ध... और पढ़ें