advertisements
advertisements

सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर पीएम का पलटवार : 'शहजादे को इसका जवाब देना होगा, मोदी देश का अपमान सहन नहीं करेगा'

'शहजादे को इसका जवाब देना होगा,  मोदी देश का अपमान सहन नहीं करेगा'
UPT | सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर पीएम मोदी का पलटवार

May 08, 2024 17:22

सैम पित्रोदा ने कांग्रेस को एक बार फिर मुश्किल में डाल दिया है। सैम पित्रोदा ने भारत में रहने वाले लोगों की विवादित रूप से तुलना कर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। एक मीडिया हाउस के साथ विशेष साक्षात्कार में पित्रोदा ने भारत को 'विविधतापूर्ण देश' बताया...

May 08, 2024 17:22

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए सैम पित्रोदा की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर चौतरफा हमला बोला है। सैम पित्रोदा की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जवाब मांगा और कहा कि देश "त्वचा के रंग के आधार पर अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।"

कांग्रेस ने बयान से बनाई दूरी
वहीं कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता की टिप्पणी से खुद को दूर कर लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'भारत की विविधता को चित्रित करने के लिए सैम पित्रोदा द्वारा पॉडकास्ट में तैयार की गई उपमाएं सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से खुद को पूरी तरह से अलग करती है।'
  देश त्वचा के रंग के आधार पर अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा-नरेन्द्र मोदी  
जैसे ही पित्रोदा की टिप्पणियों के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगे, प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के वारंगल में एक रैली में कांग्रेस पर चौतरफा हमला किया। राहुल गांधी के लिए अपने 'शहजादे (राजकुमार)' शब्द को दोहराते हुए प्रधान मंत्री ने कहा, 'शहजादे, तुम्हें जवाब देना होगा। देश त्वचा के रंग के आधार पर हमारे देशवासियों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। मोदी निश्चित रूप से सहन नहीं करेंगे।' 
  आदिवासी द्रौपदी मुर्मू को हराने की कोशिश की
प्रधानमंत्री ने संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अब पता चला है कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा की द्रौपदी मुर्मू की पसंद का विरोध क्यों किया। 'मुझे आश्चर्य होता था कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का विरोध क्यों किया, मैं समझ नहीं पा रहा था। लेकिन अब मुझे पता है कि उन्होंने आदिवासी द्रौपदी मुर्मू को हराने की कोशिश क्यों की। शहजादा के एक चाचा अमेरिका में रहते हैं। वह हैं उनके दार्शनिक और मार्गदर्शक। उन्होंने कहा है कि जिनकी त्वचा काली है, वे अफ्रीका से हैं। उन्होंने यह भी सोचा कि द्रौपदी मुर्मू अफ्रीकी हैं, इसलिए उन्हें हराया जाना चाहिए।' 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की टिप्पणियों से निराश हुए पीएम
अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री ने कहा कि वह 'वरिष्ठ कांग्रेस नेता की टिप्पणियों से बिल्कुल निराश हैं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और शहजादे के मित्र, फिलॉस्फर और गाइड ने जो कहा है, उसने मुझे बहुत गुस्से से भर दिया है। उनका यह बयान पूरी तरह से नस्लवादी और बहुत घटिया है।'

पित्रोदा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा ने कड़ा रुख अपनाया
कांग्रेस की विदेशी शाखा के प्रमुख पित्रोदा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा ने कड़ा रुख अपनाया। पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया से कहा कि पित्रोदा के बयान 'देश की मौलिक पहचान के प्रति उनकी अज्ञानता और अवमानना ​​को दर्शाते हैं। ' 
  भारत के अस्तित्व पर सीधा सवाल उठाया जा रहा - सुधांशु त्रिवेदी  
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के विवादित बयान पर बीजेपी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे नस्लीय और शर्मनाक टिप्पणी करार दिया। बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा,'सैम पित्रोदा ने भारत, भारतीय संस्कृति, भारत की पहचान और यहां के लोगों की पहचान पर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। ऐसा लगता है कि यह विषय केवल चुनाव या राजनीति तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भारत के अस्तित्व से जुड़ा है, क्योंकि अब भारत के अस्तित्व पर सीधा सवाल उठाया जा रहा है।' 
 
मैं दक्षिण भारत से हूं, भारतीय दिखती हूं - निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी ने एक्स पर पोस्ट कर  पित्रोदा की टिप्पणी की आलोचना की। 'मैं दक्षिण भारत से हूं। मैं भारतीय दिखती हूं। मेरी टीम में उत्तर पूर्व भारत के उत्साही सदस्य हैं। वे भारतीय दिखते हैं। पश्चिम भारत के मेरे सहयोगी भारतीय दिखते हैं। लेकिन, उस नस्लवादी के लिए जो राहुल गांधी के गुरु हैं, हम सभी अफ्रीकी दिखते हैं।' चीनी, अरब और श्वेत! आपकी मानसिकता और आपके रवैये को उजागर करने के लिए धन्यवाद I.N.D.I गठबंधन की शर्म!'  कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए - कंगना रनौत
उधर, बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा नेता कंगना रनौत ने एक्स पर लिखा-कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। कंगना ने पोस्ट कर  पित्रोदा की टिप्पणी की आलोचना की। 'सैम पित्रोदा राहुल गांधी के गुरु हैं। भारतीयों के लिए उनके नस्लवादी और विभाजनकारी व्यंग्य सुनें। उनकी पूरी विचारधारा बांटो और राज करो के बारे में है। साथी भारतीयों को चीनी और अफ़्रीकी कहना घृणित है। कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए।
   INDIA गठबंधन समर्थन नहीं करता - संजय सिंह
वहीं NDIA गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया की है। AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, 'जहां तक सैम पित्रोदा के बयान का सवाल है, उस तरह के बयान का कहीं दूर-दूर तक INDIA गठबंधन का कोई भी व्यक्ति समर्थन नहीं करता है।' 
  देश का मुद्दा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण - प्रियंका चतुर्वेदी 
शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा,'मैं उनके बयान से सहमत नहीं हूं। लेकिन क्या वह घोषणापत्र समिति के सदस्य हैं, कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं और क्या वह इसी देश में रहते हैं? वह विदेश में रहते हैं। उनके मुद्दों को देश का मुद्दा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। एक तरफ जनता के मुद्दे हैं और दूसरी तरफ अमेरिका में बैठकर सैम पित्रोदा क्या बयानबाजी दे रहे हैं? जिससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है, न ही यह कोई मुद्दा है और न ही यह देश उनकी बातों पर प्रतिक्रिया देना चाहेगा।'

यह बोल गए सत्यनारायण गंगा राम उर्फ सैम पित्रोदा
उन्होंने कहा कि हम दुनिया में लोकतंत्र का एक शानदार उदाहरण हैं। हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एक साथ रख सकते हैं, जहां पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम में लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर में लोग शायद श्वेत जैसे दिखते हैं और दक्षिण में लोग अफ्रीका जैसे दिखते हैं। 

विरासत कर को लेकर भी दिया था बयान
सैम पित्रोदा ने बीते दिनों विरासत टैक्स को लेकर जो कहा था, उससे कांग्रेस को काफी नाराजगी झेलनी पड़ी थी। सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की थी।

Also Read

फूलपुर में अखिलेश-राहुल की रैली में बेकाबू हुई भीड़, मंच तक पहुंचे समर्थक, इसके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

19 May 2024 07:21 PM

लखनऊ यूपी @7 बजे : फूलपुर में अखिलेश-राहुल की रैली में बेकाबू हुई भीड़, मंच तक पहुंचे समर्थक, इसके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

UP Latest News : प्रयाराज से बड़ी खबर सामने आई है, जहां रविवार को फूलपुर में अखिलेश-राहुल की रैली में अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। जहां सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच तक पहुंचे समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया, इसके बाद दोनों नेता नाराज होकर वहां से चले गए। आगरा में भी जूता कारोबारियों पर आ... और पढ़ें