पंजाब किंग्स ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत : बड़े स्कोर का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया

बड़े स्कोर का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया
UPT | जॉनी बेयरस्टो ने शानदार शतकीय पारी खेली।

Apr 27, 2024 01:35

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 261 रन बनाए थे। फिल सॉल्ट ने 37 गेंद में 75 रन और सुनील नरेन ने 32 गेंद में 71 रन की पारी खेली। जवाब में प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद में 54 रन की पारी खेल पंजाब को तूफानी शुरुआत दिलाई।

Apr 27, 2024 01:35

Short Highlights
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 261 रन बनाए 
  • पंजाब ने 262 रन के लक्ष्य को मात्र 18.4 ओवर में 2 विकेट खोकर चेज कर लिया
  • जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंद में 108 रन और शशांक सिंह ने 28 गेंद में 68 रन की नाबाद पारी खेल पंजाब को जीत दिलाई
New Delhi News : हाईस्कोरिंग मैच में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया। पंजाब ने आईपीएल के 17 सीजन के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया है। पंजाब ने 262 रन के लक्ष्य को मात्र 18.4 ओवर में चेज कर लिया। 262 रन आईपीएल इतिहास का सबसे सफल चेज है। इससे पहले आईपीएल 2020 में राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ 224 रन चेज किए थे। पंजाब के लिए जीत के हीरो शतकवीर जॉनी बेयरस्टो, शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह रहे। 

मैच में लगे रिकॉर्ड 42 छक्के
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 261 रन बनाए थे। फिल सॉल्ट ने 37 गेंद में 75 रन और सुनील नरेन ने 32 गेंद में 71 रन की पारी खेली। जवाब में प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद में 54 रन की पारी खेल पंजाब को तूफानी शुरुआत दिलाई। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंद में 108 रन और शशांक सिंह ने 28 गेंद में 68 रन की नाबाद पारी खेल पंजाब को जीत दिलाई। इस मैच में 42 छक्के लगे, जो कि आईपीएल इतिहास के किसी मैच में सबसे ज्यादा हैं।

कोलकाता दूसरे स्थान पर बरकरार
इस जीत के साथ पंजाब की टीम नौ मैचों में तीन जीत और छह हार के साथ छह अंक लेकर आठवें स्थान पर आ गई है। वहीं केकेआर की टीम दूसरे स्थान पर बरकरार है। उसके आठ मैचों के बाद पांच और तीन हार के साथ 10 अंक हैं। कोलकाता ने सात विकेट पर 261 रन बनाते हुए अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया तो यह लगा इस स्कोर को छूना संभव नहीं होगा, लेकिन पंजाब ने वह कर दिखाया जो आज तक टी20 क्रिकेट में कभी नहीं हुआ। इस मैच में सर्वाधिक 42 छक्के लगाए जाने का भी रिकॉर्ड बना।

प्रभसिमरन ने खेली तूफानी पारी 
262 रन का पीछा करते हुए प्रभसिमरन ने हर्षित राणा के ओवर में दो छक्के जड़ इरादे साफ कर दिए। तीसरे ओवर में प्रभसिमरन ने दुष्मंथा पर दो चौके, दो छक्के लगाकर 23 रन बटोरे। पांचवें ओवर में उन्होंने सुनील नरेन पर छक्का लगा 18 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। छठे ओवर की पहली पांच गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ने अनुकूल रॉय पर तीन चौके, दो छक्के लगाकर 24 रन बनाए, लेकिन छठी गेंद पर प्रभसिमरन नारायण की सीधी थ्रो पर आउट हो गए। उन्होंने 20 गेंद में 54 रन बनाए। पावरप्ले में पंजाब ने एक विकेट पर 93 रन बना लिए। आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर बेयरस्टो ने राणा पर छक्का लगा पंजाब के 100 रन पूरे कर दिए। उन्होंने 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

बेयरस्टो और शशांक ने खेली मैच जिताऊ पारी
बेयरस्टो अर्धशतक पूरा करने के बाद और ज्यादा आक्रामक हो गए। उन्होंने 11वें ओवर में वरुण पर दो छक्के लगाए। अगले ओवर में रसेल पर उन्होंने तीन छक्के लगाकर पंजाब का स्कोर 12 ओवर में 173 रन कर दिया। सुनील ने राइली रूसो (26) को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। बेयरस्टो-रूसो ने 39 गेंद में 85 रन जोड़े। शशांक ने आते ही वरुण पर लगातार दो छक्के लगाए। 15 ओवर में कोलकाता ने 201 रन बना लिए, जिससे लक्ष्य 30 में 61 रन रह गया।

बेयरस्टो ने 45 गेंद में ठोका शतक
बेयरस्टो ने 45 गेंद में आईपीएल में अपना दूसरा शतक लगाया। यह आईपीएल में पांच साल बाद उनका शतक था। पिछली बार उन्होंने 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद में रहते हुए आरसीबी के खिलाफ 114 रन की पारी खेली थी। शशांक ने 17वें ओवर में दुष्मांथा पर तीन छक्के लगाए और लक्ष्य 18 गेंद में 34 रन रह गया। शशांक यहीं नहीं रुके उन्होंने राणा पर दो लगातार छक्के लगा 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस ओवर में कुल 3 छक्के और चौका लगा और लक्ष्य 12 गेंद में नौ रन रह गया, जिसे 19वें ओवर में हासिल कर लिया गया।

नरेन और सॉल्ट की तूफानी बल्लेबाजी
इससे पहले सुनील नरेन और फिल सॉल्ट के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना डाला। सुनील के 32 गेंद में नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 71 रन और सॉल्ट की 37 गेंद में 75 रन की पारियों से कोलकाता ने छह विकेट पर 261 रन बनाए। सुनील और सॉल्ट ने पहले विकेट के लिए 63 गेंद में 138 रन की शतकीय साझेदारी निभाई। इसी सत्र में कोलकाता ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सात विकेट पर 272 रन बनाए थे। यह उसका आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर है।

सैम करन का टॉस जीतकर केकेआर को बल्लेबाजी के लिए बुलाने का फैसला उन्हें रास नहीं आया। खतरनाक नरेन का तीसरे ही ओवर में हर्षल की गेंद पर बराड़ ने कैच छोड़ दिया। तब वह 15 पर थे। नतीजा यह निकला कि फिल सॉल्ट ने इस ओवर में दो छक्के और चौका जड़ 18 रन बटोरे। अगले ओवर में नरेन ने रबाडा को निशाना लगाया और तीन चौके, छक्का लगाकर 21 रन बनाए। 3.5 ओवर में केकेआर ने 55 रन बना डाले। पंजाब के खराब का क्षेत्ररक्षण का सिलसिला जारी रहा। छठे ओवर में सॉल्ट का आसान कैच करन ने छोड़ा। वह 34 पर थे। नतीजा यह निकला कि केकेआर ने पावरप्ले में 76 रन बना डाले। हालांकि, सातवें ओवर में साल्ट को 35 के निजी योग पर रबादा ने भी जीवनदान दे डाला।

सुनील ने लगाया 23 गेंद में अर्धशतक
आठवें ओवर में सुनील ने रबाडा पर दो चौके लगाकर 23 गेंद में आईपीएल में अपना छठा अर्धशतक पूरा किया। इसी ओवर में सॉल्ट ने चौका और फिर छक्का लगाकार केकेआर को 105 रन पर पहुंचा दिया। सॉल्ट ने अगले ओवर में चाहर पर चौका लगाकर 25 गेंद में आईपीएल में अपना पांचवां अर्धशतक पूरा किया। पंजाब को कैच छोड़ना काफी महंगा पड़ा। 10वें ओवर में सुनील ने पहले हर्षल पर चौका और छक्का लगाया बाद में सॉल्ट ने भी छक्का जड़ा। 10 ओवर में केकेआर का स्कोर बिना विकेट के 137 रन था।

वेकेंटेश ने भी खेली शानदार पारी
पंजाब को आखिरकार सुनील नरेन का विकेट मिल ही गया। राहुल चाहर ने उन्हें बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। सुनील ने 32 गेंद में 71 रन बनाए। उन्होंने सॉल्ट के साथ 63 गेंद में 138 रन की साझेदारी की। कोलकाता ने 11.4 ओवर में 150 रन पूरे कर लिए। सॉल्ट ने 13वें ओवर में कुरेन पर लगातार दो छक्के लगाए, लेकिन अगली गेंद पर वह बोल्ड हो गए। उन्होंने 37 गेंद में छह चौकों, छह छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। रसेल और वेंकटेश ने बराड़ पर छक्के लगाकर केकेआर को 15 ओवर में 190 रन तक पहुंचा दिया। रसेल का प्रहार जारी रहा। उन्होंने छक्का और चौका लगा 15.2 ओवर में कोलकाता को 200 के पार करा दिया। अगली ही गेंद पर वह कैच कर लिए गए। उन्होंने 12 गेंद में 24 रन बनाए।

श्रेयस ने करन पर लगाए तीन छक्के
रसेल के आउट होने के बाद कुछ देर के लिए रनों की रफ्तार में गिरावट आई, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18वें ओवर में करन पर चार गेंदों में तीन छक्के और चौका लगाकर ओवर में कुल 24 रन बटोरे। हालांकि, वह अगले ओवर में अर्शदीप की गेंद पर बाउंड्री पर कैच कर लिए गए। उन्होंने 10 गेंद मेंं तीन छक्कों, एक चौके की मदद से 28 रन बनाए। रिंकू ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ कोलकाता को ढाई सौ पार करा दिया, लेकिन अगली गेंद पर वह आउट हो गए। वेंकटेश भी 22 गेंद में 39 रन बनाकर इस ओवर में रनआउट हुए।

टी-20 में सबसे सफल रन चेज
टीम                   खिलाफ              लक्ष्य

पंजाब किंग्स       केकेआर             262
द. अफ्रीका        वेस्टइंडीज           259
मिडिलसेक्स         सरे                  253
ऑस्ट्रेलिया       न्यूजीलैंड              244

टी-20 क्रिकेट में सफलतापूर्वक चेज किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य
टीम                        स्कोर          खिलाफ          साल

पंजाब किंग्स             262         कोलकाता       2024
दक्षिण अफ्रीका         259          वेस्टइंडीज     2023
मिडिलसेक्स             253            सरे            2023
ऑस्ट्रेलिया               244          न्यूजीलैंड       2018
बुल्गारिया                243           सर्बिया         2022
मुल्तान सुल्तांस        243           पेशावर         2023

आईपीएल में चेज किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य
टीम              स्कोर         खिलाफ       मैदान           साल

पंजाब            262        कोलकाता    कोलकाता         2024
राजस्थान       224          पंजाब          शारजाह          2020
राजस्थान       224       कोलकाता     कोलकाता          2024
मुंबई             219         चेन्नई            दिल्ली             2021

आईपीएल मैच में दोनों पारियों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन
       मैच                        कुल        जगह            साल
RCB vs SRH               549        बेंगलुरु        2024
SRH vs MI                   523       हैदराबाद      2024
KKR vs PBKS              523      कोलकाता     2024
CSK vs RR                  469        चेन्नई          2010
DC vs SRH                  465       दिल्ली         2024

किसी टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के
छक्के            मैच                    जगह          लीग/साल
42          KKR vs PBKS      कोलकाता    IPL 2024
38           SRH vs MI           हैदराबाद    IPL 2024
38          RCB vs SRH         बेंगलुरु       IPL 2024
37          बल्ख vs काबुल        शारजाह      APL 2018/19
37           SKNP vs JT         बासेटेयर     CPL 2019
 

Also Read

अमेठी हत्याकांड पर सीएम योगी का बड़ा फैसला, इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

5 Oct 2024 06:34 PM

लखनऊ यूपी@7 : अमेठी हत्याकांड पर सीएम योगी का बड़ा फैसला, इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

UP Latest News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर जनपद अमेठी में शिक्षक और उसके परिवार की हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से भेंट की। वहीं अमेठी पुलिस ने शिक्षक व उसकी पत्नी और बच्चीयों के हत्याकांड का बड़ा खुलासा किया है। इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम ... और पढ़ें