Ratan Tata Love Story : भारत-चीन के बीच आए दरार ने लूटा रतन टाटा का प्यार, जानें दिग्गज कारोबारी की अधूरी प्रेम कहानी...

भारत-चीन के बीच आए दरार ने लूटा रतन टाटा का प्यार, जानें दिग्गज कारोबारी की अधूरी प्रेम कहानी...
UPT | दिग्गज कारोबारी की अधूरी प्रेम कहानी

Oct 10, 2024 12:31

आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि देश के सबसे बड़े कारोबारी की प्रेम-कहानी अधूरी कैसे रह गई। उनकी प्रेम कहानी में चीन विलेन बन गया था। रतन टाटा...

Oct 10, 2024 12:31

Short Highlights
  • 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में हुआ था रतन टाटा का जन्म।
  • भारत-चीन के बीच छिड़ी जंग के चलते गर्लफ्रेंड के परिवार वालों ने शादी करने से किया था इनकार।

 

Ratan Tata Love Story : टाटा ग्रुप के मुखिया रतन टाटा का बुधवार (9 अक्टूबर) की देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके निधन से इंडिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के उद्योग जगत को जोरदार झटका लगा है। रतन टाटा पूरी दुनिया में किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उद्योगपति, उद्यमी और टाटा संस के मानद चेयरमैन अपने बेहतर कामों के लिए जाने जाते हैं, वो देश के लिए हमेशा आदर्श और प्रेरणास्रोत रहेंगे।



अमेरिका में हुई थी युवती से मुलाकात
 देश पर जब भी मुसीबत आया, रतन टाटा मदद के लिए कभी पीछे नहीं हटे और सदैव मदद किए। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और नवाचार का प्रतीक रहा। 86 साल के इस व्यवसायी ने अपने जीवन में शोहरत और दौलत तो खुब हासिल की लेकिन एक चीज की कमी हमेशा बनी रही, वह थी प्यार। रतन टाटा ने बताया था कि 1960 के दशक में, जब वे अमेरिका में अपनी पढ़ाई कर रहे थे, तब उनकी मुलाकात एक युवती से हुई थी, जिससे वे प्रेम करने लगे थे। लेकिन प्रेम कहानी अधूरी रह गई।

प्रेम कहानी में चीन बना विलेन
आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि देश के सबसे बड़े कारोबारी की प्रेम-कहानी अधूरी कैसे रह गई। उनकी प्रेम कहानी में चीन विलेन बन गया था। रतन टाटा ने बताया था कि उनका प्रेम बहुत गहरा था और वे दोनों शादी करके वैवाहिक जीवन जीना चाहते थे। और अपनी जिंदगी अमेरिका में बसाने की योजना बना रहे थे। तभी उनकी प्रेम कहानी पर काल मंडारना शुरू हो गया। उस समय रतन टाटा की दादी की तबियत अचानक बिगड़ गई। और उन्हें भारत आना पड़ा। भारत आते ही चीन से लड़ाई छिड़ गई और वो वापस नहीं लौट पाए। भारत-चीन के बीच छिड़ी जंग के चलते उनकी गर्लफ्रेंड के परिवार वालों ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। इस तरह से भारत-चीन युद्ध के कारण उनकी लव स्टोरी अधूरी रह गई। 

दादी ने किया पालन पोषण
हालांकि, कई साल पहले अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने एक इंटरव्यू में रतन टाटा के साथ रिश्ता स्वीकार किया था।उन्होंने कहा था कि उनकी शादी कई बार होते-होते रह गई थी। आपकों बता दें कि 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में जन्मे रतन टाटा का पालन-पोषण उनकी दादी नवाजबाई टाटा ने किया, क्योंकि जब रतन टाटा लगभग दस दास साल के थे तभी उनके माता-पिता के वैवाहिक जीवन में दरार आ गई और तलाक हो गया था। रतन टाटा के दिलो-दिमाग पर इस घटना का काफी गहरा असर पड़ा था। अपने माता-पिता में हुए अलगाव ने उन्हें वैवाहिक जीवन से हमेशा दूर कर दिया। हालांकि, उनको एक लड़की से लव हुआ था लेकिन वह अपने मंजिल तक नहीं पहुंच पाया।

Also Read