advertisements
advertisements

रंगभेद टिप्पणी के बीच बड़ा फैसला : सैम पित्रोदा का ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा, जयराम रमेश ने दी जानकारी

सैम पित्रोदा का ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा, जयराम रमेश ने दी जानकारी
UPT | सैम पित्रोदा

May 08, 2024 19:39

सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है...

May 08, 2024 19:39

New Delhi : सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।'
क्या बोल गए सैम पित्रोदा?
दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वायरल विडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि हम दुनिया में लोकतंत्र का एक शानदार उदाहरण हैं। हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एक साथ रख सकते हैं, जहां पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम में लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर में लोग शायद श्वेत जैसे दिखते हैं और दक्षिण में लोग अफ्रीका जैसे दिखते हैं। सैम पित्रोदा ने बीते दिनों विरासत टैक्स को लेकर जो कहा था, उससे कांग्रेस को काफी नाराजगी झेलनी पड़ी थी। सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की थी।

पित्रोदा के बयान से कांग्रेस ने खुद को अलग किया
सैम पित्रोदा के इस बयान पर अब कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस पार्टी ने पित्रोदा के बयान से खुद को पूरी तरह से अलग कर लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'भारत की विविधता को चित्रित करने के लिए सैम पित्रोदा द्वारा पॉडकास्ट में तैयार की गई उपमाएं सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से खुद को पूरी तरह से अलग करती है।'
पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर बोला हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए सैम पित्रोदा की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर चौतरफा हमला बोला। सैम पित्रोदा की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जवाब मांगा और कहा कि देश "त्वचा के रंग के आधार पर अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।"

यह भी पढ़ें- सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर पीएम का पलटवार : 'शहजादे को इसका जवाब देना होगा, मोदी देश का अपमान सहन नहीं करेगा'

Also Read

फूलपुर में अखिलेश-राहुल की रैली में बेकाबू हुई भीड़, मंच तक पहुंचे समर्थक, इसके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

19 May 2024 07:21 PM

लखनऊ यूपी @7 बजे : फूलपुर में अखिलेश-राहुल की रैली में बेकाबू हुई भीड़, मंच तक पहुंचे समर्थक, इसके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

UP Latest News : प्रयाराज से बड़ी खबर सामने आई है, जहां रविवार को फूलपुर में अखिलेश-राहुल की रैली में अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। जहां सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच तक पहुंचे समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया, इसके बाद दोनों नेता नाराज होकर वहां से चले गए। आगरा में भी जूता कारोबारियों पर आ... और पढ़ें