यूको बैंक ने अपरेंटिस पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत बैंक ने भारत के सभी राज्यों में कुल 544 पदों को भरने का लक्ष्य रखा है। इन पदों के लिए आवेदन...
युवाओं के लिए खुशखबरी : यूको बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, जानें कैसे करें अप्लाई...
![यूको बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, जानें कैसे करें अप्लाई...](https://image.uttarpradeshtimes.com/12-43-55956.jpg)
Jul 06, 2024 11:22
Jul 06, 2024 11:22
जानिए पात्रता मानदंड
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके आलावा उम्मीदावारों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा अपरेंटिस नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
यहां इतने पदों पर होगी भर्ती
यूको बैंक ने अंडमान और निकोबार में 1, आंध्र प्रदेश में 7, अरुणाचल प्रदेश में 1, असम में 24, बिहार में 39, चंडीगढ़ में 4, छत्तीसगढ में 10, दादरा नगर हवेली में 1, दमन और दीव में 2, गोवा में 1, गुजरात में 18, हरियाणा में 14, हिमाचल प्रदेश में 27, जम्मू और कश्मीर में 3, झारखंड में 12, कर्नाटक में 11, केरल में 9, लक्षद्वीप में 1, मध्य प्रदेश में 28, महाराष्ट्र में 31, मणिपुर में 2, मेघालय में 1, मिजोरम में 1, नगालैंड में 1, नई दिल्ली में 13, ओडिशा में 44, पांडिचेरी में 2, पंजाब में 24, राजस्थान में 39, सिक्किम में 1, तमिलनाडु में 20, तेलंगाना में 8, त्रिपुरा में 4, उत्तर प्रदेश में 47, उत्तराखंड में 8 और पश्चिम बंगाल में 85 पदों पर भर्ती निकाली है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ucobank2024.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध UCO Bank Apprentice Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन और आवेदन पत्र पूरा भरें।
- अब मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करके सबमिट पर क्लिक करें।
- अंत में आवेदन पत्र की एक कॉपी जरूर ले लें।
Also Read
![पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर](https://image.uttarpradeshtimes.com/1-august-2-024-morning-35058.jpg)
1 Aug 2024 06:00 AM
Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें