Up police paper leak : योगी सरकार का बड़ा फैसला, भर्ती बोर्ड अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया, राजीव कृष्ण को जिम्मेदारी सौंपी

योगी सरकार का बड़ा फैसला, भर्ती बोर्ड अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया, राजीव कृष्ण को जिम्मेदारी सौंपी
UPT | UP Police

Mar 05, 2024 11:22

सिपाही भर्ती पेपर लीक के चलते प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब राजीव कृष्ण की तैनाती की गई है...

Mar 05, 2024 11:22

Lucknow News : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब राजीव कृष्ण की तैनाती की गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को उनके पद से हटाकर प्रतीक्षारत किया गया। राजीव कृष्णा को भर्ती बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार , वह सतर्कता विभाग के डीजी भी बने रहेंगे। बोर्ड अध्यक्ष पर क्यों गिरी गाज
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 60244 पदों के लिए 17 व 18 फरवरी को आयोजित की गई थी। तब पेपर लीक होने की बातें सामने आईं। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इससे सिरे से इनकार कर दिया और बाकायदा ट्वीट करके पला झाड़ने की कोशिश की थी। बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने मामले में सख्ती दिखाते हुए परीक्षा को रद्द कर दिया और छह माह में दोबारा परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए। अब 48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार है।  कौन हैं राजीव कृष्ण 
पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाकर सरकार ने प्रतीक्षा में डाल दिया है। राजीव कृष्ण को अब भर्ती बोर्ड की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल गई है। वह 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में एडीजी रैंक के पुलिस अफसर हैं।

अभ्यर्थियों के लिए सलाह
भर्ती बोर्ड और यूपी पुलिस की ओर से पहले ही अभर्थियों को सतर्क रहने की सलाह जारी की जा चुकी है। सलाह दी गई है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही किसी भी प्रकार फर्जी खबर या नोटिस के दावों पर भरोसा न करें। स्पष्ट किया कि, आरक्षी भर्ती-23 की लिखित परीक्षा के संबंध में फर्जी पत्र वायरल हुआ है। ऐसा कोई पत्र बोर्ड द्वारा जारी नहीं की गई है। परीक्षा संबंधी सूचना बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in और आधिकारिक एक्स हैंडल @Upprpb पर प्रकाशित की जाएगी।
 

 

Also Read

गूगल फोटोज में आ गया इमेज फ्लिपिंग फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

19 Sep 2024 05:05 PM

नेशनल Google Photos Feature : गूगल फोटोज में आ गया इमेज फ्लिपिंग फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए एक बेहद अहम अपडेट आया है। गूगल फोटोज ने एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। इमेज फ्लिपिंग फीचर अब उपलब्ध... और पढ़ें