यूपी की 'दो बहुओं' का दिल्ली में दबदबा : शीला दीक्षित के बाद अब आतिशी ने संभाली मुख्यमंत्री की कुर्सी, जानिए किस जिले से है इनका नाता....

शीला दीक्षित के बाद अब आतिशी ने संभाली मुख्यमंत्री की कुर्सी, जानिए किस जिले से है इनका नाता....
UPT | दिल्ली की नई सीएम आतिशी व शीला दीक्षित

Sep 22, 2024 00:54

 उत्तर प्रदेश जनसंख्या के मामले में तो अहम रोल अदा करता ही है। इसके अलावा सरकार बनाने से लेकर गिराने तक में महत्वपूर्ण कनेक्शन रहा है।  यही नहीं...

Sep 22, 2024 00:54

Short Highlights
  • सरकार बनाने से लेकर गिराने तक में यूपी का महत्वपूर्ण कनेक्शन
  • यूपी के मिर्जापुर की बहू हैं आतिशी
UP News : उत्तर प्रदेश जनसंख्या के मामले में तो अहम रोल अदा करता ही है। इसके अलावा सरकार बनाने से लेकर गिराने तक में महत्वपूर्ण कनेक्शन रहा है।  यही नहीं, दिल्ली की कमान संभालने वाले नेताओं का भी यूपी से खास रिश्ता रहता है। अब चाहे वो नाम दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित या पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज। सभी नेताओं का यूपी से अटूट रिश्ता रहा है। लेकिन अब साल-2024 के लिस्ट में एक और नाम चीफ मिनिस्टर आतिशी का जुड़ गया है।



मिर्जापुर की बहू हैं दिल्ली की नई सीएम
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आप नेता आतिशी यूपी की बहू हैं। आतिशी की शादी करीब सोलह साल पहले यानी 2006 में यूपी के मिर्जापुर जिले के आनंदपुर गांव के रहने वाले आईआईटी (IIT) पास इंजीनियर प्रवीण सिंह से हुई थी। प्रवीण सिंह काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के वाइस चांसलर भी रहे। प्रवीण वर्तमान में सामाजिक कार्य में काफी सक्रिय रहते हैं। वह ग्रामीण अंचल में उत्थान कृषि और सामाजिक स्तर को बेहतर करने के लिए सामाजिक कार्यों को करते हैं।

शीला दीक्षित लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की बात करे तो शीला दीक्षित सुषमा स्वराज के बाद वें दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री थी। शीला दीक्षित ने दिल्ली की सत्ता पर 15 साल तक राज किया। दीक्षित लगातार तीन बार 1998 से 2013 तक दिल्ली की सीएम बनीं। शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को हुआ था। वैसे तो वो मूल रूप से पंजाब के कपूरथला की रहने वाली थीं। उनकी शादी यूपी के उन्नाव जिले में हुई थी। स्वतंत्रता सेनानी उमा शंकर दीक्षित के बेटे विनोद दीक्षित से उनकी शादी हुई थी। उमा शंकर दीक्षित उन्नाव के उगु गांव के रहने वाले थे। उमा शंकर पश्चिम बंगाल के गवर्नर भी रहे। विनोद दीक्षित IAS अधिकारी थे।  81 वर्ष की उम्र में 20 जुलाई 2019 को उनका निधन हो गया।

Also Read

एलजी ने 5 मंत्रियों को भी दिलाई शपथ, राष्ट्रीय राजधानी में राजनीति के नए युग की शुरुआत

21 Sep 2024 11:55 PM

नेशनल आतिशी बनीं दिल्ली की 8वीं मुख्यमंत्री: एलजी ने 5 मंत्रियों को भी दिलाई शपथ, राष्ट्रीय राजधानी में राजनीति के नए युग की शुरुआत

दिल्ली की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ा जब आतिशी ने 8वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ पांच मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। आतिशी, दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं और वह सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। और पढ़ें