Prayagraj : घर के सामने से खेलते हुए गायब हुआ 6 साल का मासूम, तालाब के किनारे देखकर परिवार हुआ दंग 

घर के सामने से खेलते हुए गायब हुआ 6 साल का मासूम, तालाब के किनारे देखकर परिवार हुआ दंग 
UP Times | Prayagraj News

Dec 28, 2023 12:47

औद्योगिक क्षेत्र थानांतर्गत हल्दी कला गांव में गुरुवार सुबह एक 6 साल के मासूम की उसके घर के पीछे सिर कूंची हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

Dec 28, 2023 12:47

Short Highlights
  • घर के सामने खेलते हुए गायब हुआ था तमीम
  • पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा राज़ 
Prayagraj News : छोटे बच्चे घर के आसपास ही खेलें इस बात की उन्हें हिदायत दी जाती है। दूर जाते वक़्त उनके साथ कोई बड़ा ज़रूर होता है जिससे बच्चे खो न जाएं। वहीं प्रयागराज में एक मासूम को घर के बाहर खेलना भारी पड़ गया। औद्योगिक क्षेत्र थानांतर्गत हल्दी कला गांव में गुरुवार सुबह एक 6 साल के मासूम की उसके घर के पीछे सिर कूंची हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पहुंचकर पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। मामले में जांच की जा रही है। 
 

घर के सामने खेलते हुए गायब हुआ था तमीम

हल्दी कला गांव निवासी कामरान का छह वर्ष पुत्र तमीम उर्फ़ गोलू बुधवार शाम से लापता हो गया था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। गुमशुदगी की सूचना थाने पर दी गई थी। गुरुवार सुबह घर के पीछे तालाब के पास सिर कूंची लाश मिली। बालक का सिर पत्थर से कूंचा गया था। इसकी जानकारी होने पर लोगों में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। मौत की जानकारी मिलते ही बच्चे के घर कोहराम मच गया।
 

पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा राज़ 

औद्योगिक क्षेत्र थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर बच्चे के अपहरण का मुकदमा कल रात को ही दर्ज कर लिया गया था। बच्चे के सिर में चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। गांव के दो संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। मामले की जांच पड़ताल चल रही है।

Also Read

श्रद्धालुओं को मिलेगा 'सुरक्षित स्नान', अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे SDRF-NDRF जवान

21 Oct 2024 04:52 PM

प्रयागराज महाकुंभ 2025 : श्रद्धालुओं को मिलेगा 'सुरक्षित स्नान', अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे SDRF-NDRF जवान

इन एजेंसियों के प्रशिक्षित कर्मी अत्याधुनिक उपकरणों के साथ गंगा, यमुना और संगम के घाटों और जल क्षेत्रों में तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके... और पढ़ें