Prayagraj News : ठगों के इंटरनेशनल गिरोह का पर्दाफाश, 12 सदस्यों को किया गिरफ्तार

ठगों के इंटरनेशनल गिरोह का पर्दाफाश, 12 सदस्यों को किया गिरफ्तार
UPT | पकड़े गए आरोपी और बरामद सामान

Jun 11, 2024 19:41

प्रयागराज के यमुना नगर की डीसीपी श्रद्धा पांडेय और उनकी टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। यमुनानगर की नैनी पुलिस ने 12 शातिर ठगों को गिराफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ऐसे साइबर ठग है, जो...

Jun 11, 2024 19:41

Prayagraj News : प्रयागराज के यमुना नगर की डीसीपी श्रद्धा पांडेय और उनकी टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। यमुनानगर की नैनी पुलिस ने 12 शातिर ठगों को गिराफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ऐसे साइबर ठग है, जो ऑनलाइन लाइन गेमिंग के माध्यम से ठगी करते थे। पकड़े गए ठग लोगों को अब तक करोड़ों रूपये का चूना लगा चुके है। डीसीपी इन शातिरों पर काफी दिन से नज़र रख रही थी। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस टीम ने काफी संख्या में इलेक्ट्रोनिक गैजेट बरामद किए है।

ऑनलाइन गेमिंग का ग्रुप भी बनाया था
पकड़े गए गिरोह के लोगों ने ऑन लाइन गेमिंग ऐप के माद्यम से एक ग्रुप भी बनाया था। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि ये गैंग इंटरनेशनल स्तर पर फ़्रॉड करता था। पुलिस ने इन लोगो के पास से करोड़ो रुपयों के ट्रांजेक्शन का भी पता लगाया है। पुलिस को काफी दिन से इस गेमिंग ऐप से फ़्रॉड की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने पहले इस गेमिंग फ़्रॉड पर जांच की और कड़ी से कड़ी जोड़ी तो कई राज़ खुले। सटीक सूचना और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने रेड करके 12 लोगो को रंगे हाथ पकड़ लिया लिया है।

करोड़ों का मिला हिसाब किताब
पुलिस की रेड में पकड़े गए लोगो के पास से काफी संख्या में मोबाइल के अलावा कई गैजेट बरामद हुए है। इसके अलावा करोड़ो रुपयों का हिसाब किताब भी इनके पास से बरामद हुआ है। DCP श्रद्धा पांडेय ने बताया की ये बड़ा ही शातिर और हाई टेक गैंग है। इनसे पूछ ताछ के बाद आगे भी जांच की जाएगी। जिससे कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती है।

Also Read

आपराधिक मामलों में पासपोर्ट जब्ती अनिवार्य नहीं, 'हो सकता है' शब्द पर दिया जोर

27 Jul 2024 08:20 AM

प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला : आपराधिक मामलों में पासपोर्ट जब्ती अनिवार्य नहीं, 'हो सकता है' शब्द पर दिया जोर

न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने पासपोर्ट अधिनियम में प्रयुक्त 'हो सकता है' शब्द पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि विधानमंडल ने इस शब्द का प्रयोग जानबूझकर... और पढ़ें