यूपी के फतेहपुर जिले की पुलिस ने दिन दहाड़े हुई किसान की निर्मम हत्या का 24 घण्टे के अंदर खुलासा करते हुए एक महिला सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है...
फतेहपुर पुलिस का खुलासा : दिनदहाड़े हुई किसान की हत्या में महिला सहित 6 गिरफ्तार, 24 घंटे में पकड़े आरोपी
Apr 08, 2024 21:11
Apr 08, 2024 21:11
रास्ते को लेकर हुआ था विवाद
एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि थाना गाजीपुर अंतर्गत गाजीपुर गांव में 36 वर्षीय अमित सिंह हाडा उर्फ रामू सिंह अपने खेत से चना ढोंने के लिए मजदूर लगाए थे। मजदूरों का दूसरे पक्ष के ओमप्रकाश, राम प्रकाश पाल और उनके परिवार के सदस्यों ने उनका निकालने का विरोध किया था। जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। आरोप है कि राम प्रकाश और ओमप्रकाश पाल पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी डंडों व राड से प्रहार कर दिया था। जिसमें अमित सिंह हाडा की मौके पर मृत्यु हो गई थी और उनके भतीजे धनंजय सिंह को भी घायल कर दिया था।
महिला समेत छह आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करते हुए खुलासे के लिए गाजीपुर पुलिस व एसओजी की टीम लगाई गई थी। 24 घण्टे के अंदर हत्या का खुलासा किया गया। पुलिस ने घटना में महिला सहित छह आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त आलक्तल लाठी कुल्हाड़ी और लोहे की एंगल हसिया बरामद किया है।
Also Read
19 Sep 2024 03:52 PM
प्रयागराज के वैज्ञानिक की आपत्ति पर सिंगापुर में हरित सड़क की होगी जांच होगी। डॉ. अजय कुमार सोनकर ने बताया कि माइक्रो प्लास्टिक पर शोध के दौरान आए दिन नई जानकारियां सामने आ रहीं हैं। और पढ़ें