Lok Sabha Elections 2024 : टिकट मिलने के बाद फतेहपुर पहुंचीं साध्वी निंरजन ज्योति, अखिलेश पर बोला हमला

टिकट मिलने के बाद फतेहपुर पहुंचीं साध्वी निंरजन ज्योति, अखिलेश पर बोला हमला
UPT | सांसद साध्वी निरंजन ज्योति

Mar 04, 2024 18:05

केंद्रीय मंत्री और सांसद साध्वी निरंजन ज्योति बीजेपी से तीसरी बार टिकट मिलने के बाद फतेहपुर पहुंचीं। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद साध्वी का...

Mar 04, 2024 18:05

Short Highlights
  • 2024 के बाद गठबंधन करना भूल जाएंगे अखिलेश : सांसद
  • जनता का मूड दो लड़के नहीं भांप पाएंगे : साध्वी
Fatehpur News : केंद्रीय मंत्री और सांसद साध्वी निरंजन ज्योति बीजेपी से तीसरी बार टिकट मिलने के बाद फतेहपुर पहुंचीं। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद साध्वी का जगह जगह पर जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 के बाद ये लोग गठबंधन करना भूल जाएंगे।अखिलेश यादव को 2024 के बाद और गुस्सा आएगा। 

2024 के बाद गठबंधन करना भूल जाएंगे
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा दो नौजवानों के मिलने पर तख्ता पलटने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पिछली बार भी दोनों नौजवान मिले थे तो क्या हुआ। हमारी एनडीए की सरकार उत्तर प्रदेश में 335 सीट लेकर आई थी। जनता का मूड ये दो लड़के नहीं भांप पाएंगे, उनको अपना परिवार दिखाई पड़ता है। तेजस्वी-अखिलेश कोई भी हों, चाहे राहुल हों, सब मिलकर चुनाव लड़ लें। पहले भी लड़े हैं और गठबंधन से लड़े थे। उन्होंने कहा कि यूपी की बड़ी पार्टियां बसपा और सपा दोनों लड़ी थीं। मुझे लग रहा है कि इस बार यानी 2024 के बाद यह गठबंधन करना भूल जाएंगे।

अपना कार्यकाल उठाकर देखें अखिलेश
अखिलेश द्वारा किसानों के कर्ज माफी न करने और उद्योदपतियों का कर्ज माफ करने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश अपना कार्यकाल उठाकर देख लें। साल- 2017 से पहले यहां पर बहुत भयंकर ओलावृष्टि हुई थी। 300 के नाम से चेक और 30 रुपए किसानों को दिए गए थे। पहले 50 प्रतिशत नुकसान होता था, तब किसान को मुआवजा मिलता था। लेकिन, अब 30% भी नुकसान हुआ तो भी किसानों का पूरा का पूरा मुआवजा दिया जाएगा 

जनपद की जनता निराश नहीं करेगी
यूपी के फतेहपुर लोकसभा सीट से तीसरी बार टिकट मिलने के बाद सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जिले में पहुंचीं। केंद्रीय मंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व पर आभार जताते हुए कहा कि जिन्होंने मेरे फतेहपुर वासियों पर विश्वास करते हुए तीसरी बार मुझे यहां से प्रत्याशी बनाया है। मुझे अपने प्रत्येक कार्यकर्ता पर विश्वास और गर्व है। साल- 2014, 2019 एवं विधानसभा चुनाव-2017 और 2022 में जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर जिताया है, मुझे उम्मीद है कि केंद्रीय नेतृत्व को मेरे जनपद की जनता निराश नहीं करेगी।

तीसरी बार लोकसभा प्रत्याशी
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि साल- 2014 से 2024 तक, इस 10 साल में फतेहपुर जनपद को आगे बढ़ाने में जो मूलभूत सुविधा थी, उनका निराकरण करने का प्रयास किया है। सरकार प्रदेश और केंद्र सरकार के माध्यम से मैं पुनः केंद्रीय नेतृत्व की आभारी हूं कि मुझ जैसे व्यक्ति को तीसरी बार विश्वास जताते हुए प्रत्याशी के रूप में घोषित किया। इसलिए मैं पुनः आभार व्यक्त करती हूं कि मुझे तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़ाया और तीसरी बार लोकसभा के प्रत्याशी के रूप में घोषित किया है।

Also Read

जिला महिला चिकित्सालय में नवाजात कन्याओं की माताएं सम्मानित, जरूरी किट भी प्रदान की

6 Oct 2024 05:15 PM

प्रतापगढ़ कन्या जन्म उत्सव : जिला महिला चिकित्सालय में नवाजात कन्याओं की माताएं सम्मानित, जरूरी किट भी प्रदान की

मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि पुलिस विभाग की प्रतिभा सिंह ने उपस्थित माताओं और अन्य प्रतिभागियों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। और पढ़ें