जमीन से जुड़े नेता के तौर पर है पहचान : जानिए कौन हैं फतेहपुर सीट से चुनाव जीतने वाले अखिलेश के ख़ास नरेश उत्तम पटेल

जानिए कौन हैं फतेहपुर सीट से चुनाव जीतने वाले अखिलेश के ख़ास नरेश उत्तम पटेल
UPT | नरेश उत्तम पटेल ने जीत हासिल की

Jun 04, 2024 21:21

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। फतेहपुर सीट से समाजवादी पार्टी के नेता नरेश उत्तम पटेल ने 33199 मतों से जीत हासिल की है। उत्तम पटेल ने भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति का हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की ...

Jun 04, 2024 21:21

Fatehpur News : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। फतेहपुर सीट से समाजवादी पार्टी के नेता नरेश उत्तम पटेल ने 33199 मतों से जीत हासिल की है। उत्तम पटेल ने भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति का हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस सीट पर भाजपा हैट्रिक मारने की तैयारी में थी, लेकिन जनता ने साध्वी की जगह नरेश उत्तम पटेल को अपना सासंद चुना। फतेहपुर सीट से नरेश उत्तम पटेल को 500328 वोट और साध्वी निरंजन ज्योति को 467129 मत मिले हैं।

कौन हैं नरेश उत्तम पटेल
नरेश उत्तम पटेल समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। उनकी छवि जनता के बीच जमीनी स्तर के स्वच्छ छवि और शिक्षित नेता के रूप में है। पार्टी में इनका स्थान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद दूसरे स्थान पर है। इन पर आज तक कोई आरपाधिक मामला दर्ज नहीं है। सपा प्रत्याशी नरेश उत्तम पटेल जिले के बिंदकी तहसील के जहानाबाद के लहुरी सराय गांव के रहने वाले हैं। नरेश उत्तम पटेल कुर्मी ओबीसी वर्ग से आते हैं।

मुलायम यादव की सरकार में रहे मंत्री
नरेश उत्तम पटेल समाजवादी पार्टी के स्थापना काल से ही पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। वह साल 1989 में जनता दल के टिकट पर विधायक बने थे। साल 1989 से 1991 तक मुलायम यादव की सरकार में मंत्री रहे। वह तीन बार यूपी विधानसभा के सदस्य रहे। नरेश उत्तम पांच बार विधानसभा चुनाव लड़े। वह पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य और जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के भी सदस्य थे। जब यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने उन्हें उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया। वह मुलायम सिंह यादव के खास नेता जाते रहे हैं।

कौन हैं भाजपा प्रत्याशी निरंजन ज्योति
निरंजन ज्योति वर्तमान में फतेहपुर से लोकसभा सांसद हैं। राजनीति में साध्वी निरंजन ज्योति की यात्रा तब शुरू हुई, जब उन्होंने विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। साल 2012 में उन्होंने हमीरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और बसपा के फतेह मुहम्मद खान को हराया था। साध्वी ने साल 2014 में  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वह भाजपा के पहले कार्यकाल में वह खाद्य मंत्रालय में राज्यमंत्री थीं। उन्होंने 2019 से 2021 तक उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। साध्वी एक बार विवादास्पद टिप्पणी के कारण विवादों में रहीं। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने शब्दों के लिए माफ़ी मांगी। इस घटना का उनके राजनीतिक कॅरियर पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा।

Also Read

सुंदर और आकर्षक प्रयागराज करेगा लाखों श्रद्धालुओं का स्वागत

8 Jul 2024 08:25 PM

प्रयागराज दिव्य-भव्य महाकुंभ की तैयारी : सुंदर और आकर्षक प्रयागराज करेगा लाखों श्रद्धालुओं का स्वागत

प्रयागराज में आगामी महाकुंभ मेला 2025 को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी तेज हो गई है। सोमवार को प्रमुख सचिव नगर विकास, अमृत अभिजात की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई। और पढ़ें