Fatehpur News : नहाने गए तीन दोस्त यमुना नदी में डूबे, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

नहाने गए तीन दोस्त यमुना नदी में डूबे, दो की मौत, एक की हालत गंभीर
UPT | घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़भाड़

Mar 27, 2024 15:51

यमुना नदी में तीन दोस्त नहाते समय अचानक नदी में डूब गए। डूब रहे युवकों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी...

Mar 27, 2024 15:51

Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर जिले में यमुना नदी में तीन दोस्त नहाते समय अचानक नदी में डूब गए। डूब रहे युवकों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने गौतखोरों की मदद से कई घंटी की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। लेकिन, जब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी। एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। यह है पूरा मामला
फतेहपुर के एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के औगासी यमुना घाट में तीन दोस्त नहाने गए थे। तभी अचानक तीनों दोस्त नहाते समय यमुना में डूब गए। डूब रहे लड़कों की चीख पुकार सुनकर आसपास ले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद तीनों युवकों को बाहर निकाला। जिसमें थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी 20 वर्षीय स्वतंत्र उर्फ इशू और देवलान गांव निवासी 19 वर्षीय विवेक की मौके पर मौत हो गई।  देवलान गांव निवासी 21 वर्षीय विमल की हालत गंभीर देखते हुए नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया गया। 

परिवार के घर मचा मातम
यमुना नदी में नहाते समय अचानक नदी में डूबे तीन दोस्तों में से दो की मौके पर मौत हो गई थी। और एक गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिससे हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद मृतक युवकों के घर पर मातम छा गया।

Also Read

सिंगापुर में हरित सड़क योजना पर प्रयागराज के वैज्ञानिक ने दी चेतावनी

19 Sep 2024 03:52 PM

प्रयागराज माइक्रो प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग पर खुलासा : सिंगापुर में हरित सड़क योजना पर प्रयागराज के वैज्ञानिक ने दी चेतावनी

प्रयागराज के वैज्ञानिक की आपत्ति पर सिंगापुर में हरित सड़क की होगी जांच होगी। डॉ. अजय कुमार सोनकर ने बताया कि माइक्रो प्लास्टिक पर शोध के दौरान आए दिन नई जानकारियां सामने आ रहीं हैं। और पढ़ें