Kaushambi News : कोर्ट से लौटे रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को डंपर ने कुचला, एक की मौत

कोर्ट से लौटे रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को डंपर ने कुचला, एक की मौत
UPT | प्रतीकात्मक तस्वीर

Mar 03, 2024 11:37

कौशाम्बी में सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। जनपद मुख्यालय मंझनपुर की अदालत से चाचा-भतीजे बाइक से प्रयागराज वापस लौट रहे थे। इसी बीच...

Mar 03, 2024 11:37

Short Highlights
  • हादसे की खबर से परिवार में छाया मातम
  • सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Kaushambi News : कौशाम्बी में सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। जनपद मुख्यालय मंझनपुर की अदालत से चाचा-भतीजे बाइक से प्रयागराज वापस लौट रहे थे। इसी बीच वे पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया। घटना शनिवार की रात करीब 7:30 की है। हादसे में भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई है और चाचा गंभीर रूप से घायल है।

परिवार में छाया मातम
हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने भतीजे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मृतक युवक बलात्कार के मुकदमे में आरोपी है और मंझनपुर अदालत से प्रयागराज वापस लौट रहा था।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, करारी थाना क्षेत्र के रसूलपुर सोनी गांव निवासी सुनील सिंह ठाकुर (उम्र 40 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय हरिश्चंद्र अपने चाचा सुमिरन सिंह के साथ बाइक से मंझनपुर की अदालत में आए थे। सुनील सिंह के ऊपर बलात्कार का मुकदमा दर्ज है। अदालत में तारीख पर हाजिर होने के बाद सुनील सिंह अपने चाचा सुमिरन सिंह के साथ बाइक से वापस प्रयागराज लौट रहे थे, जैसे ही बाइक सवार पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तेज रफ्तार बालू लदे डंपर ने चाचा भतीजे को कुचल दिया। जिससे भतीजे सुनील सिंह की दर्दनाक मौत हो गई है।

हादसा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पिपरी पुलिस ने मृतक सुनील सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे में घायल चाचा सुमिरन सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि सुनील सिंह ने एक मकान मुद्दीनपुर ट्रांसपोर्ट नगर मुंडेरा प्रयागराज में भी बना रखा है, और मुकदमे के बाद वह प्रयागराज मुंडेरा जा रहा था। लेकिन, दुर्घटना में सुनील सिंह की मौत हो गई है। 

Also Read

5 हजार का डीजल भराकर हुआ फरार, देखते रह गए पेट्रोल पंप कर्मचारी

5 Jul 2024 02:55 PM

कौशांबी कार सवार का गजब कारनामा : 5 हजार का डीजल भराकर हुआ फरार, देखते रह गए पेट्रोल पंप कर्मचारी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। कार सवार युवक सरेआम डीजल की चोरी कर फरार हो गया... और पढ़ें