लंदन से पढ़ाई करने के बाद संभाली पिता की राजनीतिक विरासत : कौन हैं कौशांबी सीट जीतने वाले पुष्पेंद्र सरोज

कौन हैं कौशांबी सीट जीतने वाले पुष्पेंद्र सरोज
UPT | पुष्पेंद्र सरोज ने जीत हासिल की

Jun 04, 2024 19:38

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम की घोषणा हो चुकी है। कौशांबी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज ने 509787 मत हासिल किए हैं। सबसे कम उम्र के उम्मीदवार ने कौशांबी जनता का विश्वास जीत लिया...

Jun 04, 2024 19:38

Kaushambi News : लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम की घोषणा हो चुकी है। कौशांबी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज ने 509787 मत हासिल किए हैं। सबसे कम उम्र के उम्मीदवार ने कौशांबी जनता का विश्वास जीत लिया। पुष्पेंद्र सरोज ने लगातार दो बार सासंद रहे भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर को 103944 वोटों से हराया। राजा भैया के गढ़ में पुष्पेंद्र सरोज ने भाजपा प्रत्याशी को मात दी है। विनोद सोनकर को 2024 के चुनाव में 405843 मत हासिल हुए हैं।

कौन हैं सबसे कम उम्र के प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज
पुष्पेंद्र सरोज 25 साल की उम्र में यूपी की सियासी रणभूमि में उतरे हैं। वह पांच बार के विधायक और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं। पुष्पेंद्र सरोज का जन्म 1999 में हुआ था। पुष्पेंद्र तीन बड़ी बहनों के बाद सबसे छोटे हैं। उन्होंने देहरादून के वेल्हम बॉयज़ स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट में बीएससी करने के लिए लंदन से लौटकर सीधा राजनीति में कदम रखा है। बता दें कि 1 मार्च को ही उनकी उम्र 25 साल पूरी हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह 2019 के चुनाव के दौरान अपने पिता इंद्रजीत सरोज की हार का बदला लेने के लिए चुनावी मैदान में उतरे।

ऐसे मिला पुष्पेंद्र को टिकट
पुष्पेंद्र के पिता साल 2017 में बसपा के टिकट पर भाजपा की लहर में अपनी सीट गंवा बैठे थे। उसके बाद उन्होंने किसी झगड़े की वजह से बसपा छोड़ दी और सपा में शामिल हो गए। इसके बाद साल 2019 में सपा ने कौशांबी से अपना लोकसभा उम्मीदवार बनाया। लेकिन उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया और भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर ने हार गए। साल 2022 में मंझनपुर सीट से फिर से चुनाव लड़ा और इस बार वह चुनाव जीत गए। उसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने उनके बेटे पुष्पेंद्र को टिकट दिया।

हैट्रिक मारने से चूके विनोद कुमार
भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार सोनकर लगातार कौशांबी सीट से सांसद रहे हैं। अगर 2024 में वह चुनाव जीतते तो इस बार हैट्रिक मार लेते। पिछले चुनाव यानि 2019 में विनोद कुमार सोनकर को 3,83,009 वोट मिले थे। वहीं पुष्पेंद्र सरोज के पिता सपा प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज 3,44,287 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे। नका जन्म 18 फरवरी 1970 में हुआ है। मौजूदा समय में वह 54 वर्ष के हैं। इंटर तक की पढ़ाई सीएवी इंटर कॉलेज, प्रयागराज से की है। जबकि स्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया है।

Also Read

उमरवैश्य समाज सभा ने किया 18वें छात्र- छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन

30 Jun 2024 05:46 PM

प्रतापगढ़ Pratapgarh News :  उमरवैश्य समाज सभा ने किया 18वें छात्र- छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन

प्रतापगढ़ जिला उमरवैश्य समाज सभा द्वारा आयोजित 18वें छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को चिलबिला स्थित उमरवैश्य धर्मशाला में... और पढ़ें