प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी सफलता : माफिया अतीक का करीबी शमशाद हुआ गिरफ्तार, शाइस्ता का चलेगा पता, मिली लोकेशन

माफिया अतीक का करीबी शमशाद हुआ गिरफ्तार, शाइस्ता का चलेगा पता, मिली लोकेशन
UPT | पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Aug 31, 2024 00:10

माफिया अतीक के खास गुर्गे शमशाद को प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये वही शमशाद है जो उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के साथ देखा गया था।

Aug 31, 2024 00:10

Prayagraj News : प्रयागराज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसमें माफिया अतीक अहमद के गुर्गे शमशाद को पुलिस ने 4 देसी बमों के साथ गिरफ्तार किया है। इसके पकड़े जाने के बाद से पुलिस को ये आशा है कि शाइस्ता परवीन का सुराग भी हाथ लगेगा। पिछले साल हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद शमशाद माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के साथ सीसीटीवी कैमरे में नजर आया था। प्रयागराज के बेली गांव निवासी शमशाद को पुलिस ने मुंडेरा के पोंघट पुल के पास से गिरफ्तार किया है। शमशाद प्रयागराज और प्रतापगढ़ में छुप कर रह रहा था। 

माफिया अतीक के खास गुर्गे शमशाद को प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये वही शमशाद है जो उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के साथ देखा गया था। इसके पकड़े जाने के बाद से पुलिस को ये आशा है कि शाइस्ता परवीन की लोकेशन ट्रेस हो सकती है। शमशाद को अतीक गैंग का बमबाज भी कहा जा सकता है। अतीक के करीबियों में इसका नाम जाना जाता रहा है। यही नहीं शमशाद गुड्डू मुस्लिम का भी करीबी माना जा रहा है। पुलिस इसके फोन कॉल रिकॉर्ड से जा जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

प्रयागराज पुलिस ने अतीक के करीबी बेली गांव निवासी शमशाद को मुंडेरा के पोंघाट पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कांबिंग कर शमशाद को अपने कब्जे में लिया है। डीसीपी दीपक भूकर के मुताबिक इसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Also Read

दो अभ्यर्थियों के चयन रद्द करने पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगा जवाब

14 Sep 2024 04:25 PM

प्रयागराज UPPCS-J 2022 में धांधली : दो अभ्यर्थियों के चयन रद्द करने पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगा जवाब

UPPSC की PCS-J 2022 मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में अनियमितताओं की शिकायतों पर आयोग की सिफारिशों को लेकर हाईकोर्ट ने फिर से राज्य सरकार से जवाब मांगा है... और पढ़ें