लोकसभा चुनाव 2024 : प्रयागराज में बोले संजय निषाद- मोदी बड़े भाई और बीजेपी हमारी गार्जियन... 

प्रयागराज में बोले संजय निषाद- मोदी बड़े भाई और बीजेपी हमारी गार्जियन... 
UPT | प्रेस से वार्ता करते हुए राज्यमंत्री

Mar 16, 2024 15:15

उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। जहां से वह कौशांबी में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते समय...

Mar 16, 2024 15:15

Prayagraj News : उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। जहां से वह कौशांबी में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते समय एयरपोर्ट पर मीडिया के साथा विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पूरी तरह से सशक्त है। 

मोदी हमारे बड़े भाई 
इस बार हम 400 से ज्यादा सीट जीतकर एक बार फिर एनडीए की सरकार बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरीके से बिखर चुका है। उनकी एकता जगजाहिर है। आज आम जनता अपने मत का पूरा इस्तेमाल करने के लिए आजाद है। हमारे देश की जनता ने सभी पार्टियों को बारी-बारी से देखा है, लेकिन जनता पिछले 10 सालों से लगातार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अपनी आस्था प्रकट करती आ रही है। सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि मोदी हमारे बड़े भाई हैं और भारतीय जनता पार्टी हमारी गार्जियन है। पार्टी जिस तरीके से सीटों का बंटवारा करेगी, हम पूरी तरीके से तैयार हैं, ताकि हम आम जनमानस से रूबरू होते हुए अपने गठबंधन को मजबूत और विजयी बनाएं।

एनडीए गठबंधन में निषाद पार्टी की अहमियत बताई
एनडीए गठबंधन को लेकर उन्होंने साफ तौर से कहा कि पार्टियों के बीच में आपसी मतभेद होते जरूर हैं। लेकिन, जब गठबंधन को सशक्त करने का समय होता है, तो हम सब लोग साथ होते हैं। एनडीए गठबंधन में रहने वाले लोग कभी अन्य गठबंधनों के साथी भी रह चुके हैं, इसलिए उन्हें अच्छी तरह मालूम है कि एनडीए गठबंधन में उनको कितना लाभ होगा। उन्होंने इशारे इशारों में एनडीए गठबंधन में निषाद पार्टी की अहमियतता को जाहिर कर दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में निषाद पार्टी की वजह से एनडीए गठबंधन में सभी छोटी पार्टियों को पूरी तरीके से सम्मान मिल रहा है।

Also Read

कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित, 2029 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट

19 Sep 2024 10:49 AM

प्रयागराज UPPSC 2024 : कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित, 2029 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल 23,866 उम्मीदवारों में से 2029 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। और पढ़ें