उमेश पाल हत्याकांड : आरोपियों को खोजती रही पुलिस, अब्दुल कवि के घर वालों ने ले लिया अरेस्ट स्टे...

आरोपियों को खोजती रही पुलिस, अब्दुल कवि के घर वालों ने ले लिया अरेस्ट स्टे...
UPT | अब्दुल कवि फाइल फोटो

Apr 03, 2024 15:13

उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि के घर मिले असलहों के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद पुलिस की सारी कवायद ठंडे...

Apr 03, 2024 15:13

Short Highlights
  • विधायक राजू पाल की हत्या में अब्दुल कवि को उम्रकैद की सज़ा हुई है।
  • उमेश पाल की हत्याकांड के बाद कवि के घर में बरामद हुए थे असलहे।
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि के घर मिले असलहों के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद पुलिस की सारी कवायद ठंडे बस्ते में चली गई। मुकदमे में वांछित कवि के पिता सहित परिवार की पांच महिलाओं की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस की टीमें हवा में तीर चलाती रहीं और नामजद पांचों आरोपियों ने अरेस्ट स्टे ले लिया। 

क्या है पूरा मामला
माफिया अतीक अहमद के शार्प शूटर अब्दुल कवि के परिजनों को गिरफ्तार करने पर अदालत ने रोक लगा दी है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद अब्दुल कवि के घर से भारी मात्रा में असलहा बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने परिवार के कई लोगों को आरोपी बनाया था। 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस को शक था कि वारदात में शामिल माफिया अतीक के करीबी शूटर सराय आकिल के भखंदा निवासी अब्दुल कवि के यहां पनाह ले सकते हैं। चार मार्च 2023 को पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो शूटर नहीं मिले, लेकिन उसके घर की दीवारों में छिपाकर भारी संख्या में असलहे बरामद हुए थे।

क​वि, चार भाई और पिता जेल में
पुलिस ने कवि, उसके चार भाइयों, पिता और पांच महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसमें कवि ने तो सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जबकि उसके भाई अब्दुल वली, अब्दुल कादिर, अब्दुल हई, अब्दुल मुगनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सराय आकिल और पिपरी पुलिस के अलावा एसओजी की टीम को लगाया गया था।

जांच में जुटी है पुलिस
मुकदमे के विवेचक पिपरी थाने के इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शूटर के पिता सहित पांच लोगों का अरेस्ट स्टे पहुंचा दिया गया है। विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

राजू पल्लन की हत्या में भी आरोपी था अब्दुल कवि
अभी कुछ दिनों पहले ही पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या में दोषी पाए गए सात अभियुक्तों को सजा सुनाई गई है। जिसमें से एक अब्दुल कवि भी है। इनमें से कवि समेत छह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।

Also Read

आपराधिक मामलों में पासपोर्ट जब्ती अनिवार्य नहीं, 'हो सकता है' शब्द पर दिया जोर

27 Jul 2024 08:20 AM

प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला : आपराधिक मामलों में पासपोर्ट जब्ती अनिवार्य नहीं, 'हो सकता है' शब्द पर दिया जोर

न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने पासपोर्ट अधिनियम में प्रयुक्त 'हो सकता है' शब्द पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि विधानमंडल ने इस शब्द का प्रयोग जानबूझकर... और पढ़ें