मिशन शक्ति-2 पांचवें चरण में प्रवेश : 'टॉक शो विद आइडल्स' में छात्राओं से संवाद, मिशन शक्ति के उद्देश्यों और लाभ के बारे में दी गई जानकारी

 'टॉक शो विद आइडल्स' में छात्राओं से संवाद, मिशन शक्ति के उद्देश्यों और लाभ के बारे में दी गई जानकारी
UPT | टॉक शो विथ आइडल्स कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

Oct 04, 2024 19:31

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया मिशन शक्ति 2 अक्टूबर 2024 से अपने पांचवें चरण में प्रवेश कर चुका है। इसके अंतर्गत 'टॉक शो विथ आइडल्स' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Oct 04, 2024 19:31

Pratapgarh News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया मिशन शक्ति 2 अक्टूबर 2024 से अपने पांचवें चरण में प्रवेश कर चुका है। इसी चरण के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा के निर्देशानुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 'टॉक शो विथ आइडल्स' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें मिशन शक्ति के उद्देश्यों और इसके तहत मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर बल
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि मिशन शक्ति के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं और बेटियों को सशक्त, स्वावलंबी और जागरूक बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बेटियों को स्वालंबन के मार्ग पर अग्रसर कर रही है और उन्हें समाज में भयमुक्त वातावरण प्रदान करने का प्रयास कर रही है। इसके तहत महिलाओं और बेटियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सचेत किया जा रहा है।

सरकारी योजनाओं की जानकारी
छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, जिनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बैंकिंग सखी योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शामिल हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर बताए 
कार्यक्रम में छात्राओं को कई महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी बताए गए, जिनमें 181 (घरेलू हिंसा), 1090 (वीमेन हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपात सेवा), 1030 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन), और 101 (अग्निशमन सेवा) शामिल हैं। इसके अलावा महिला हेल्प डेस्क, शक्ति मोबाइल और महिला साइबर सेल के बारे में भी जानकारी दी गई। 

ये रहे उपस्थित 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन स्टाफ सेंटर प्रतापगढ़ की प्रशासक नीरजा कुमारी और जिला प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर चाइल्ड लाइन रिचा ओझा उपस्थित रहीं। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य गीता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद अनीस ने किया। इस अवसर पर आसरा फाउंडेशन से सोनिया गुप्ता, डॉक्टर कल्पना, मंजू कुशवाहा, रीना यादव और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन से छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने का सफल प्रयास किया गया, जिससे वे अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति और भी सजग हो सकें।  

Also Read

सीएम योगी के प्रयागराज दौरे से पहले हुई अखाड़ा परिषद की बैठक, कई बिंदुओ पर हुई चर्चा

4 Oct 2024 10:06 PM

प्रयागराज Prayagraj News : सीएम योगी के प्रयागराज दौरे से पहले हुई अखाड़ा परिषद की बैठक, कई बिंदुओ पर हुई चर्चा

सीएम योगी 13 अखाड़ों के संतो के साथ महाकुंभ को लेकर बैठक भी करेंगे। लेकिन उनके दौरे के पहले आज शुक्रवार को अखाड़ा परिषद की बैठक हुई। बैठक में... और पढ़ें