श्रीमद् भागवत कथा का हुआ आयोजन : स्वामी रामभद्राचार्य ने किया भगवान के प्रेम का वर्णन, भक्तिरस में डूबे श्रोता

स्वामी रामभद्राचार्य ने किया भगवान के प्रेम का वर्णन, भक्तिरस में डूबे श्रोता
UPT | श्रीमद् भागवत कथा का हुआ आयोजन

Oct 18, 2024 21:21

पट्टी के रामपुर खागल में पं. अंबिका प्रसाद मिश्र की पावन स्मृति में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति की सरिता में गोते लगाए।

Oct 18, 2024 21:21

Pratapgarh News : पट्टी के रामपुर खागल में पं. अंबिका प्रसाद मिश्र की पावन स्मृति में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति की सरिता में गोते लगाए। तुलसी पीठ सेवा न्यास चित्रकूट के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास के पैतृक गांव में आयोजित इस कथा की शुरुआत अयोध्या से आए साधु संतों ने श्री तुलसी पीठाधीश्वर पद्म विभूषण जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य का माल्यार्पण करके की।

भागवत कथा का समझाया महत्व
कथा का आरंभ करते हुए जगत गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि सबसे पहले हमें समझना चाहिए कि श्रीमद् भागवत कथा क्या है। उन्होंने बताया कि "भागवत" संस्कृत का शब्द है, और यह भगवान का ही रूप है। वेदव्यास जी ने श्रीमद् भागवत में भगवान की चर्चा की है, जो भगवान से जुड़े हुए हैं और उनके गुणों का गान करते हैं। जगत गुरु ने पहले दिन की कथा में भगवान के प्रेम का वर्णन किया और श्रोताओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। कथा के बीच-बीच में भक्तगण तालियां बजाते रहे। स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि भगवान के प्रति ममता हो जानी चाहिए, और यही वास्तविक प्रेम है। संसार की सभी ममता राघव और माधव में समाहित होनी चाहिए। प्रभु से इतना प्रेम करो, जितना गृहस्थ अपने बेटे से करता है। विश्वास इतना करो, जितना मनुष्य अपने मित्र से करता है। डर ऐसा होना चाहिए, जैसा स्वामी से होता है। बच्चों को देखकर भगवान का स्मरण हो जाता है, और भगवान के बाल रूप की उपासना होनी चाहिए।

आचार्य रामचंद्र दास ने किया संचालन
कार्यक्रम का संचालन आचार्य रामचंद्र दास ने किया। मुख्य यजमान कमला देवी मिश्रा, सुशील मिश्रा, रेनू मिश्रा, दिनेश मिश्रा, और अर्चना मिश्रा रहे। ब्लॉक प्रमुख पट्टी राकेश कुमार सिंह (पप्पू सिंह), ब्लॉक प्रमुख आसपुर देवसरा कमलाकांत यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, अशोक श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, रामचरित्र वर्मा, पंकज सिंह, और राजू तिवारी भी उपस्थित रहे।

पूर्व कैबिनेट मंत्रियों ने लिया आशीर्वाद
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह), प्रो. शिवाकांत ओझा, और जौनपुर के भाजपा नेता अजय शंकर दुबे उर्फ अज्जू भैया ने शुक्रवार को रामपुर खागल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर पद्मश्री जगदगुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लिया। मंच पर कुछ देर उनके सानिध्य में रहने के बाद दोनों कैबिनेट मंत्रियों और अज्जू भैया ने माल्यार्पण कर जगतगुरु का आशीर्वाद लिया। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन भी मुस्तैद रहा। सुबह से ही तैयारियां चल रही थीं। शुक्रवार से रामपुर खागल में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है।

पद्मविभूषण से सम्मानित हैं रामभद्राचार्य
हिंदू धर्म में साधु-संतों का खास महत्व होता है। सच्चे और तपस्वी साधु-संत अपने प्रवचनों और ज्ञान के भंडार से भक्तों को सही मार्ग बताकर उनके जीवन का उद्धार करते हैं। पद्मविभूषण से सम्मानित जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी अपने असाधारण कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानव कल्याण को समर्पित किया है। नेत्रहीन होते हुए भी उन्होंने अपनी दिव्य दृष्टि से कई भविष्यवाणियां की हैं, जिनमें से कई सत्य हुई हैं। इन्हें कई भाषाओं का ज्ञान है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के नवरत्नों में एक हैं। उन्हें राष्ट्रपति द्वारा 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। दिव्यांग सेवा के लिए उन्होंने जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट की स्थापना की है, और वह इस विश्वविद्यालय के जीवन पर्यंत कुलाधिपति हैं।

Also Read

19 दिन देर से की गई दाखिल, वाराणसी सीट पर फिर से वोटिंग कराने की थी मांग

18 Oct 2024 09:46 PM

प्रयागराज हाईकोर्ट ने खारिज की PM मोदी के खिलाफ चुनाव याचिका : 19 दिन देर से की गई दाखिल, वाराणसी सीट पर फिर से वोटिंग कराने की थी मांग

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी लोकसभा चुनाव को चुनौती देने वाली विजय नंदन की चुनाव याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने यह याचिका 45 दिन की समयसीमा समाप्त होने के बाद दाखिल की गई... और पढ़ें