advertisements
advertisements

प्रतापगढ़ में बेखौफ बदमाश : खेत से लौट रहे चाचा-भतीजे को मारी गोली, घायलों को प्रयागराज किया गया रैफर

खेत से लौट रहे चाचा-भतीजे को मारी गोली, घायलों को प्रयागराज किया गया रैफर
UPT | घटना की जानकारी देते परिजन

May 06, 2024 22:29

प्रतापगढ़ जिले में बेख़ौफ़ बदमाशों ने चाचा और भतीजे को गोली मार दी। घटना में दोनो घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को...

May 06, 2024 22:29

Pratapgarh news: (Vikas Gupta) : प्रतापगढ़ जिले में बेख़ौफ़ बदमाशों ने चाचा और भतीजे को गोली मार दी। घटना में दोनो घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को प्रतापगढ़ जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनो को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

खेत से लौटते समय मारी बदमाशों ने गोली
जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाना क्षेत्र के चघईपुर गांव में सोमवार देर शाम खेत से घर जाते अज्ञात बदमाशो ने चाचा और भतीजे को गोली मरी दी। गोली लगने के कारण दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर एकत्र ग्रामीणों ने दोनो घायल सत्यम और विनोद को प्रतापगढ़ के जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां दोनो को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है की पुरानी रंजीत के चलते गोली मारने की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Also Read

इलाहाबाद में बदलाव होने जा रहा है, कहा- जब यहां बदलाव होता है, दिल्ली में भी बदलती है तस्वीर

19 May 2024 07:15 PM

प्रयागराज पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह का दावा : इलाहाबाद में बदलाव होने जा रहा है, कहा- जब यहां बदलाव होता है, दिल्ली में भी बदलती है तस्वीर

चुनाव के नतीजे को लेकर बोलते हुए रेवती रमण सिंह ने कहा कि इस बार इस सीट पर बदलाव होने जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब-जब इलाहाबाद में बदलाव होता है, तब-तब दिल्ली में भी बदलाव होता है। उन्होंने आगे जोड़ा  कि यह चुनाव... और पढ़ें