advertisements
advertisements

Prayagraj News : पाल बिरादरी को साधेंगे सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, अखिलेख का बड़ा सियासी दांव...

पाल बिरादरी को साधेंगे सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, अखिलेख का बड़ा सियासी दांव...
UPT | समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल।

May 07, 2024 14:41

प्रयागराज के प्रतापपुर निवासी श्याम लाल पाल को समाजवादी पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नामित किया है। माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पाल बिरादरी के वोट बैंक...

May 07, 2024 14:41

Short Highlights
  • पाल बिरादरी की ओबीसी में 4.43 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
  • श्याम लाल पाल वर्ष 2002 में अपना दल के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव। 

 

Prayagraj News : प्रयागराज के प्रतापपुर निवासी श्याम लाल पाल को समाजवादी पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नामित किया है। माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पाल बिरादरी के वोट बैंक को साधने के लिए ये दांव चला है। पाल बिरादरी की ओबीसी में 4.43 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

फतेहपुर से चुनाव लड़ रहे हैं नरेश उत्तम
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से जारी पत्र में श्याम लाल को प्रदेश का अध्यक्ष बनाने की जानकारी दी गई थी। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल थे।लेकिन, नरेश उत्तम फतेहपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इसके चलते अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष बदलने का निर्णय लिया। श्याम लाल पाल को समाजवादी पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

साल 2002 में अपना दल से लड़ा था चुनाव
श्याम लाल पाल वर्ष 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। इसके कुछ दिनों बाद ही वह सपा में शामिल हो गए थे। अभी वह सपा की प्रदेश कमेटी में उपाध्यक्ष थे। श्याम लाल पाल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुए हैं।

Also Read

इलाहाबाद में बदलाव होने जा रहा है, कहा- जब यहां बदलाव होता है, दिल्ली में भी बदलती है तस्वीर

19 May 2024 07:15 PM

प्रयागराज पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह का दावा : इलाहाबाद में बदलाव होने जा रहा है, कहा- जब यहां बदलाव होता है, दिल्ली में भी बदलती है तस्वीर

चुनाव के नतीजे को लेकर बोलते हुए रेवती रमण सिंह ने कहा कि इस बार इस सीट पर बदलाव होने जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब-जब इलाहाबाद में बदलाव होता है, तब-तब दिल्ली में भी बदलाव होता है। उन्होंने आगे जोड़ा  कि यह चुनाव... और पढ़ें