Prayagraj News : हज़ यात्रा 2024 पर जाने वालों के लिए तीसरा और अन्तिम प्रशिक्षण हुआ सफलतापूर्वक संपन्न, 300 हज यात्रियों ने लिया भाग

हज़ यात्रा 2024 पर जाने वालों के लिए तीसरा और अन्तिम प्रशिक्षण हुआ सफलतापूर्वक संपन्न, 300 हज यात्रियों ने लिया भाग
UPT | ट्रेनिंग करते हज यात्री

Apr 25, 2024 19:28

प्रयागराज में 2024 के हज यात्रियों के लिए तीन दिवसीय ट्रेनिंग और प्रशिक्षण शिविर आयोजन किया गया है। जिसमें मास्टर ट्रेनर द्वारा लगभग 300 हज पे जाने वाले आज़मीन शामिल हुए और ट्रेनिंग प्राप्त की…

Apr 25, 2024 19:28

Short Highlights
  • एल० सी० डी० के माध्यम से दी गयी ट्रेनिंग से हाजियों के अन्दर बहुत उतसाह देखा गया। 
  • मुजाहिद हुसैन रज़वी ने हज़ और उमरा के अर्कान की अदायगी से संबंधित तमाम तरीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है।
  • सउदी हुकुमत के द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन करने से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई।
 Prayagraj News : प्रयागराज में हज़ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए गुरुवार को रजा-ए-मुस्तफा ख़िदमते-ए-हुज्जाज समिति के तत्वावधान में नुरूल्लाह रोड प्रयागराज स्थित शगुन पैलेस में लिए तीसरा व अन्तिम प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें लगभग 300 हज पे जाने वाले आज़मीन शामिल हुए और ट्रेनिंग प्राप्त की है।
 
हज़ से संबंधित हज सुविधा एप्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी
समिति के संरक्षक मुफ्ती मुहम्मद मुजाहिद हुसैन रज़वी ने हज़ और उमरा के अर्कान की अदायेगी से संबंधित तमाम तरीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की है। जबकि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति द्वारा नियुक्त हज प्रशिक्षक (Haj Trainer) सैयद मुहम्मद आदिल ने हज़ से संबंधित हज सुविधा एप्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी और सउदी हुकुमत के द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन करने से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई।
 
उम्रा व हज्ज की पूरी जानकारी दी गयी
तीसरे व अन्तिम ट्रेनिंग में एल० सी० डी० के माध्यम से इंजीनियर नूर उद्दीन सिद्दीकी साहब की निगरानी में उपरोक्त उम्रा व हज्ज की पूरी जानकारी दी गयी। हज के तमाम अरकान का वीजुअल दिखलाकर बताया व समझाया गया। इसके साथ ही मदीना मुनव्वरा में मस्जिदे नबवी, जन्नतुल बकी यानी मदीना शहर का मशहूर कब्रिस्तान जहाँ 10 हज़ार से जयादा सहाबये इकराम की तदफीन है, उहद पहाड़, मस्जिदे कुबा यानी इस्लाम की पहली मस्जिद, मस्जिदे किबलतैन, जंगे खनदक के पास मस्जिदे सबा, मैदान बद्र यानी इस्लाम की पहली जंग का मैदान, और मदीना शहर के दूसरे मशहूर धार्मिक स्थलों को एल० सी० डी० के माध्यम से हाजियों को दिखाया गया। एल० सी० डी० के माध्यम से दी गयी ट्रेनिंग से हाजियों के अन्दर बहुत उतसाह देखा गया। इस अवसर पर के सचिव और शगुन के मालिक हाजी शाहिद कमाल खान उर्फ बब्लू भाई, हाजी मसूद अहमद हबीबी, हाजी नौशाद , मुफती फैयाज मिसबाही, कारी लईक. साहब, मौलाना शुऐब निज़ामी, सैयद इम्तियाज़ हुसैन हबीबी, जनाब इज़हार ख़ान, जनाब अनीस सिद्दीकी, जनाब नदीम खान, और समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। 

Also Read

अखाड़ा परिषद बनाएगा सनातन धर्म रक्षा बोर्ड, मंदिरों को सरकार से मुक्त कराएंगे... 

23 Sep 2024 05:30 PM

प्रयागराज Prayagraj News : अखाड़ा परिषद बनाएगा सनातन धर्म रक्षा बोर्ड, मंदिरों को सरकार से मुक्त कराएंगे... 

तिरुपति बालाजी मंदिर में अर्पित होने वाले प्रसादम् में जानवर की चर्बी व मछली का तेल मिलाने का मामला प्रकाश में आने के बाद संत समाज में रोष व्याप्त है। सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुईं हैं। महंत रविंद्र पुरी... और पढ़ें